19 मार्च:5 दिन बाद हरे निशान में शेयर बाजार,640 प्वाइंट चढ़ा sensex
विश्व के ज्यादातर बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में बड़ी तेजी देखी गई.
क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
Share/Stock Market Update Today 19 march 2021 | (फोटो: iStock)
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी दिन 19 मार्च को अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ. बाजार ने उछाल से 5 दिनों के गिरावट के ट्रेंड को भी तोड़ा. सुबह बड़ी कमजोरी के साथ लाल निशान में खुलने के बाद मार्केट लगातार चढ़ा. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स करीब 1.3% ऊपर रहे. एनर्जी क्षेत्र के शेयरों में तेजी रही.
तेजी से सेंसेक्स 50,000 के करीब पहुंच गया है. इसी तरह निफ्टी भी 14,750 के करीब बंद हुआ.
19 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें
BSE सेंसेक्स में उछाल 641 प्वाइंट की रही. वहीं, NSE निफ्टी 186 प्वाइंट्स चढ़ा.
बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में 23 शेयर हरे निशान में रहे. निफ्टी पैक के 50 में 42 शेयर चढ़े.
निफ्टी 50 पैक में JSW स्टील और ग्रासिम ने अपने 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया.
नजारा टेक्नोलॉजीज का IPO आखिरी दिन 2 बजकर 26 मिनट तक 47.76% गुणा सब्सक्राइब किया गया था. रिटेल कोटा में सब्सक्रिप्शन अब तक सर्वाधिक 64.13 गुणा है.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का IPO इशू के आखिरी दिन 3 बजकर 11 मिनट के अनुसार 2.20% गुणा सब्सक्राइब किया गया था. रिटेल कोटा में सब्सक्रिप्शन अब तक सर्वाधिक 2.93 गुणा है.
निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 इंडेक्स भी मजबूत हुए. मिडकैप इंडेक्स 1.22% जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7% उछला.
वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 0.50% की गिरावट के बाद 19.98 पर आ गया है.
बाजार की चाल
निफ्टी
ओपन- 14,471.15
क्लोज- 14,744.00
बदलाव- (+1.28%)
हाई- 14,788.25
लो- 14,350.10
सेंसेक्स
ओपन- 48,881.19
क्लोज- 49,858.24
बदलाव- (+1.30%)
हाई- 50,003.58
लो- 48,586.93
क्या रही बाजार में उछाल की वजह?
शुक्रवार को मार्केट में बुल्स की अच्छी पकड़ रही. विश्व के ज्यादातर बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में बड़ी तेजी देखी गई. गिरावट से स्टॉक्स के वैल्यूएशन में सुधार आया है. ऐसे में निवेशकों द्वारा अच्छी कीमतों पर शेयरों की मांग दिखी. US फेड ने कम से कम 2023 तक इंटरेस्ट दरों को शून्य प्रतिशत के पास रखने की बात कही है, इससे भी निवेशकों में उत्साह रहा. बीते दिनों में घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली से बाजार टूटा था.
किस सेक्टर ने किया कैसा प्रदर्शन?
हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर आधारित इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए. एनर्जी इंडेक्स सर्वाधिक 3.16% चढ़ा. इसी तरह मेटल, FMCG शेयरों में भी 2.25% के करीब की अच्छी उछाल रही. फार्मा इंडेक्स 1.33% जबकि बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और IT क्षेत्र करीब 0.8% मजबूत हुए. रियल्टी इंडेक्स गिरकर 0.53% नीचे बंद हुआ.
निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी
हिंदुस्तान यूनिलीवर (+4.51%)
NTPC (+4.24%)
JSW स्टील (+3.96%)
UPL (+3.94%)
टाटा स्टील (+3.79%)
निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे
टेक महिंद्रा (-1.25%)
लार्सन (-1.01%)
बजाज ऑटो (-0.51%)
कोल इंडिया (-0.47%)
टाइटन कंपनी (-0.35%)
स्टॉक जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय
वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में रिलायंस, टाटा मोटर्स और ITC तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार ITC, टाटा मोटर्स और NTPC के स्टॉक का दबदबा रहा.
आगे के लिए क्या हैं संकेत?
बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, कोरोना और बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर केवल अच्छे स्टॉक्स में व्यापार करना चाहिए.