
भारतीय शेयर बाजार बुधवार 10 मार्च को हरे निशान में बंद हुआ. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.5% चढ़े. यह बाजार में लगातार तीसरे दिन की तेजी भी रही. विदेशी बाजारों से अच्छे संकेतों के दम पर मार्केट में उछाल रही. मेटल, IT क्षेत्र के शेयर सर्वाधिक मजबूत हुए. आइए देखते हैं बुधवार को में क्या रहा अहम-
निफ्टी
सेंसेक्स
विदेशी बाजारों से अच्छे संकेतों का बाजार को फायदा मिला. सुबह हरे निशान में खुलने के बाद बाजार में लगातार बुल्स की पकड़ रही. FII द्वारा बीते दिन बाजार में खरीदार के तौर पर अच्छी वापसी की गई थी. आने वाले दिनों में भी FII निवेश बाजार काफी निर्भर करेगा. वैल्यूएशन में सुधार से हाल के दिनों में रिटेल निवेशकों द्वारा बाजार भी में अच्छी खरीद देखी गई है.
10 मार्च को निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर संबंधित इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. मेटल, IT इंडेक्स सर्वाधिक करीब 1.75% चढ़े. वहीं, फार्मा क्षेत्र में भी 1.5% की अच्छी तेजी रही. ऑटो सेक्टर 0.9% जबकि FMCG, रियल्टी इंडेक्स 0.6% मजबूत हुए. बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र में तेजी 0.25% की रही. एनर्जी इंडेक्स कमजोर होते हुए 0.28% नीचे बंद हुआ.
वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार टाटा मोटर्स, ONGC और SBI के स्टॉक्स का दबदबा रहा.
आने वाले दिनों में बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर व्यापार करना चाहिए.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
Published: undefined