15 मार्च: 400 प्वाइंट टूटा सेंसेक्स, फार्मा- बैंकिंग शेयर गिरे

निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 इंडेक्स भी लाल निशान में रहते हुए निफ्टी की दिशा में बंद हुए.
क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
Share/Stock Market Update Today 15 March 2021 | (फोटो : Altered by quint hindi)
Share/Stock Market Update Today 15 March 2021

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन 15 मार्च को गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी करीब 0.75% टूटे. कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर निवेशकों में चिंता रही. अच्छी वॉलिटेलिटी के बीच फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र के शेयर सर्वाधिक कमजोर हुए.

BSE सेंसेक्स इंडेक्स कमी से 50,400 जबकि NSE निफ्टी 15,000 के नीचे आ गया है.

15 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें-

  • BSE सेंसेक्स इंडेक्स सोमवार को 397 प्वाइंट कमजोर हुआ. NSE निफ्टी में गिरावट 101 प्वाइंट की देखी गई.
  • बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में से 11 शेयर हरे निशान में रहे. निफ्टी के 50 में 27 शेयर टूटे.
  • लक्ष्मी आर्गेनिक्स का IPO खुलने के पहले दिन शाम 3 बजकर 46 मिनट तक 1.71% गुणा सब्सक्राइब किया गया था. यह इशू 17 मार्च तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा.
  • अनुपम रसयान का IPO खुलने के दूसरे दिन शाम 4 बजकर 54 मिनट तक 3.63% गुणा सब्सक्राइब किया गया था. यह इशू 16 मार्च तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा.
  • निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 इंडेक्स लाल निशान में रहते हुए निफ्टी की दिशा में बंद हुए. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.68% कमजोर हुआ जबकि स्मालकैप इंडेक्स 0.79% लुढ़का.
  • वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 2.26% की गिरावट के बाद 21.22 पर आ गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 15,048.40
  • क्लोज- 14,929.50
  • बदलाव- (-0.67%)
  • हाई- 15,048.40
  • लो- 14,745.85

सेंसेक्स

  • ओपन- 50,773.47
  • क्लोज- 50,395.08
  • बदलाव- (-0.78%)
  • हाई- 50,834.78
  • लो- 49,799.07

क्या रही बाजार में गिरावट की वजह-

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से निवेशकों में प्रॉफिट बुकिंग का ट्रेंड देखा जा रहा है. बीते दिन भी सेंसेक्स करीब 500 प्वाइंट कमजोर हुआ था. विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच बेयर्स की बाजार में पूरे दिन पकड़ रही. विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा भी बाजार से पैसे निकाले जा रहे हैं. मार्च में अबतक FII द्वारा डेट और इक्विटी मार्केट से कुल 7000 करोड़ से भी ज्यादा निकाले गए हैं.

किन सेक्टरों का प्रदर्शन कैसा?

15 मार्च को फाइनेंसियल और फार्मा शेयरों में सर्वाधिक करीब 1.3% की कमी देखी गई. इसी तरह रियल्टी, ऑटो क्षेत्र करीब 0.5% कमजोर हुए जबकि IT इंडेक्स लगभग 0.5% चढ़ा. निफ्टी बैंक इंडेक्स में गिरावट 0.88% की रही. वहीं, मेटल इंडेक्स 1% मजबूत हुआ. FMCG और एनर्जी क्षेत्र मामूली बदलाव के साथ फ्लैट बंद हुए.

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी

  • JSW स्टील (+2.44%)
  • टेक महिंद्रा (+2.37%)
  • टाटा स्टील (+2.26%)
  • हिंडालको (+1.65%)
  • इंडसइंड बैंक (+1.59%)

निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे

  • डिवीस लैब्स (-2.91%)
  • बजाज फिनसर्व (-2.71%)
  • GAIL (-2.55%)
  • बजाज फाइनेंस (-2.48%)
  • हीरो मोटोकॉर्प (-2.43%)

स्टॉक्स जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-

वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में ऐक्सिस बैंक, रिलायंस और SBI तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार टाटा मोटर्स, SBI और ITC के स्टॉक्स का दबदबा रहा.

आगे के लिए क्या हैं संकेत-

आने वाले दिनों में बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, कोरोना और बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर केवल अच्छे स्टॉक्स में व्यापार करना चाहिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT