16 मार्च: मामूली गिरावट के साथ बंद शेयर बाजार, ITC-HUL के शेयर चढ़े

वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में TCS, SBI और रिलायंस तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे.
क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
Share Market today 16 March 2021 | Quint Hindi
Share Market today 16 March 2021

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 16 मार्च को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी करीब 0.10% टूटे. मार्केट में यह लगातार तीसरे दिन की कमजोरी भी रही. कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर निवेशकों में चिंता है. वॉलिटेलिटी के बीच IT क्षेत्र के शेयर सर्वाधिक चढ़े.

BSE सेंसेक्स इंडेक्स कमी से 50,400 जबकि NSE निफ्टी 15,000 के नीचे बरकरार है.

16 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें-

  • BSE सेंसेक्स 31 प्वाइंट टूटा. वहीं, NSE निफ्टी में गिरावट 19 प्वाइंट की रही.
  • बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में से 14 शेयर हरे निशान में रहे. निफ्टी के 50 में 29 शेयर टूटे.
  • निफ्टी पैक में इंफोसिस के शेयर ने अपने 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया.
  • कल्याण ज्वेलर्स का IPO पहले दिन 3 बजे के अनुसार कुल 0.40 गुणा सब्सक्राइब किया जा चुका है. यह इशू 18 मार्च तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा.
  • क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का IPO अपने दूसरे दिन शाम 2 बजकर 58 मिनट तक 0.96% गुणा सब्सक्राइब किया गया था. यह इशू 17 मार्च तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा.
  • अनुपम रसायन का IPO इशू के आखिरी दिन शाम 3 बजे के अनुसार 19.03% गुणा सब्सक्राइब किया गया था. HNI कोटा में सब्सक्रिप्शन सर्वाधिक 35.67 गुणा रहा.
  • निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 इंडेक्स निफ्टी के विपरीत हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.40% जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30% मजबूत हुआ.
  • वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 4.90% की गिरावट के बाद 20.19 पर आ गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 14,996.10
  • क्लोज- 14,910.45
  • बदलाव- (-0.13%)
  • हाई- 15,051.60
  • लो- 14,890.65

सेंसेक्स

  • ओपन- 50,608.42
  • क्लोज- 50,363.96
  • बदलाव- (-0.06%)
  • हाई- 50,857.98
  • लो- 50,289.44

क्या रही बाजार में गिरावट की वजह-

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से निवेशकों में लगातार प्रॉफिट बुकिंग का ट्रेंड देखा जा रहा है. बीते दिन भी विदेशी निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों दोनों ने ही बाजार में काफी शेयरों की बिक्री की थी. ज्यादातर व्यापार स्टॉक और सेक्टर आधारित रहा. सुबह से हरे निशान में रहने के बाद आखिरी घंटों में बाजार टूटा. विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों ने बेयर्स को मार्केट में मदद दी.

किन सेक्टरों का प्रदर्शन कैसा?

16 मार्च को निफ्टी के सेक्टर आधारित इंडेक्सों का प्रदर्शन मिश्रित रहा. IT इंडेक्स सर्वाधिक 1.27% चढ़ा जबकि बैंक इंडेक्स 1.07% कमजोर हुआ. मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र में करीब 0.85% की गिरावट रही. इसी तरह रियल्टी सेक्टर 0.56% टूटा. मंगलवार को ऑटो, फार्मा और एनर्जी इंडेक्स मामूली बदलाव के साथ फ्लैट बंद हुए. FMCG क्षेत्र में तेजी 0.9% की रही.

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी

  • एशियन पेंट्स (+4.70%)
  • डॉ रेड्डी लैब्स (+2.58%)
  • HUL (+1.59%)
  • HCL टेक (+1.58%)
  • ITC (+1.41%)

निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे

  • सिप्ला (-1.57%)
  • टाटा स्टील (-1.55%)
  • ICICI बैंक (-1.47%)
  • SBI (-1.30%)
  • BPCL (-1.21%)

स्टॉक्स जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-

वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में TCS, SBI और रिलायंस तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार ITC, टाटा मोटर्स और SBI के स्टॉक्स का दबदबा रहा.

आगे के लिए क्या हैं संकेत-

आने वाले दिनों में बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, कोरोना और बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर केवल अच्छे स्टॉक्स में व्यापार करना चाहिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT