
भारतीय शेयर बाजार सोमवार 22 मार्च को मामूली गिरावट के साथ फ्लैट बंद हुआ. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.10% कमजोर हुए. सुबह लाल निशान में खुलने के बाद बाजार बीते दिन के बंद स्तर के लगातार नीचे रहा. बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी देखी गई.
निफ्टी
सेंसेक्स
हफ्ते के पहले दिन बाजार में ज्यादातर व्यापार स्टॉक और सेक्टर आधारित रहा. विदेशी बाजारों से मिश्रित संकेतों के बीच बाजार में दिशाहीनता दिखी. बीते दिन बाजार में उछाल से पहले लगातार बड़ी गिरावट देखी गई थी. विदेशी निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से बाजार में बड़ी खरीद का आभाव है. फ्लैट मार्केट को बाजार के इस स्तर पर ढलने की कोशिश समझी जा सकती है.
22 मार्च को निफ्टी के सेक्टर आधारित इंडेक्सों में मिश्रित दिशा दिखी. FMCG, IT और फार्मा क्षेत्र अच्छी उछाल के साथ करीब 1.75% ऊपर बंद हुए. रियलिटी इंडेक्स में भी 2.70% की अच्छी तेजी देखी गई. इसके विपरीत फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र 1.15 जबकि बैंक इंडेक्स 1.63% कमजोर हुआ. ऑटो इंडेक्स में गिरावट 0.45% की रही. निफ्टी एनर्जी इंडेक्स मामूली बदलाव के साथ फ्लैट बंद हुआ.
वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में रिलायंस, टाटा मोटर्स और अडानी पोर्ट्स तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार टाटा मोटर्स, ITC और NTPC के स्टॉक का दबदबा रहा.
बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, कोरोना और बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर केवल अच्छे स्टॉक्स में व्यापार करना चाहिए.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
Published: undefined