24 मार्च: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 870 प्वाइंट टूटा Sensex

निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 इंडेक्स बड़ी गिरावट से करीब 2% कमजोर हुए.
क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
Share/Stock Market Update Today 24 March 2021 | (फोटो : istock)
Share/Stock Market Update Today 24 March 2021

भारतीय शेयर बाजार बुधवार 24 मार्च को बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. काफी वॉलिटेलिटी के बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.8% की बड़ी गिरावट देखी गई. वॉलिटेलिटी के बीच आखिरी समय में बिकवाली ज्यादा तेज रही. मेटल क्षेत्र के शेयर सर्वाधिक कमजोर हुए.

गिरावट से BSE सेंसेक्स अब 49,000 के करीब आ गया है. वहीं, NSE निफ्टी 50 भी कमजोरी से 14,550 के पास बंद हुआ.

24 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें-

  • BSE सेंसेक्स में कमजोरी 871 प्वाइंट की रही. NSE निफ्टी 265 प्वाइंट्स टूटा.
  • बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में केवल 2 शेयर हरे निशान में रहे. निफ्टी पैक के 50 में 47 शेयर टूटे.
  • बारबेक्यू नेशन का IPO पहले दिन शाम 3 बजकर 39 मिनट तक कुल 0.93 गुणा सब्सक्राइब किया गया था. यह इशू निवेशकों के लिए 27 मार्च तक खुला है.
  • निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 इंडेक्स भी बड़ी गिरावट से करीब 2% कमजोर हुआ.
  • वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 8.61% की उछाल के बाद 22.45 पर आ गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 14,712.45
  • क्लोज- 14,549.40
  • बदलाव- (-1.79%)
  • हाई- 14,752.35
  • लो- 14,535.00

सेंसेक्स

  • ओपन- 49,786.47
  • क्लोज- 49,180.31
  • बदलाव- (-1.74%)
  • हाई- 49,854.58
  • लो- 49,120

क्या रही बाजार में गिरावट की वजह-

मार्केट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह बिकवाली रही. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से निवेशकों में चिंता है. विदेशी बाजार से कमजोर संकेतों के बीच बाजार में बेयर्स (bears) की स्पष्ट पकड़ रही. US में बॉन्ड यील्ड में फिर थोड़ी तेजी देखने को मिली है. विदेशी निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) द्वारा बिकवाली जारी है. टेक्निकल चार्ट्स में मजबूती के आभाव से भी बाजार टूटा.

किस सेक्टर ने किया कैसा प्रदर्शन?

बुधवार को निफ्टी के लगभग सारे सेक्टर आधारित इंडेक्स लाल निशान में रहे. बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियलिटी इंडेक्स में गिरावट 2% से 3% के बीच रही. इसी तरह मेटल इंडेक्स भी काफी गिरते हुए 3.24% टूटा. एनर्जी, FMCG इंडेक्स में 1.5% की गिरावट देखी गई. निफ्टी फार्मा इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ.

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी

  • सिप्ला (+1.82%)
  • एशियन पेंट्स (+1.36%)
  • पावर ग्रिड (+0.94%)

निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे

  • टाटा स्टील (-4.68%)
  • टाटा मोटर्स (-4.15%)
  • अडानी पोर्ट्स (-4.03%)
  • हिंडालको (-3.77%)
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (-3.75%)

स्टॉक जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-

वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में टाटा मोटर्स, रिलायंस और अडानी पोर्ट्स तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार टाटा मोटर्स, SBI और ONGC के स्टॉक का दबदबा रहा.

आगे के लिए क्या है संकेत-

बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, कोरोना और बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर केवल अच्छे स्टॉक्स में व्यापार करना चाहिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT