26 मार्च: उछाल के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 568 प्वाइंट चढ़ा

वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और रिलायंस तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे.
क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
Share/Stock market today 26 March 2021  | (फोटो : iStock)
Share/Stock market today 26 March 2021 

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 26 मार्च को अच्छी तेजी देखी गई. उछाल से बाजार ने बीते दो दिनों की बड़ी गिरावट के ट्रेंड को भी तोड़ा. सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.2% मजबूती के साथ बंद हुए.

उछाल से सेंसेक्स 49,000 के ऊपर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी तेजी से 14,500 के ऊपर बंद होने में सफल रहा.

26 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें-

  • BSE सेंसेक्स 568 प्वाइंट चढ़ा. वहीं, NSE निफ्टी में 182 प्वाइंट्स की तेजी रही.
  • बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में केवल 4 शेयर लाल निशान में रहे. निफ्टी पैक के 50 में केवल 6 शेयर टूटे.
  • बारबेक्यू नेशन का IPO आखिरी दिन शाम 4 बजकर 18 मिनट तक कुल 5.97 गुणा सब्सक्राइब किया गया था. रिटेल कोटा अब तक सबसे ज्यादा 13.06 गुणा सब्सक्राइब किया गया है.
  • हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.16% जबकि मिडकैप 100 इंडेक्स 1.55% मजबूत हुआ.
  • वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 9.03% की गिरावट के बाद 20.65 पर पहुंच गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 14,506.30
  • क्लोज- 14,507.30
  • बदलाव- (+1.27%)
  • हाई- 14,572.90
  • लो- 14,414.25

सेंसेक्स

  • ओपन- 48,969.25
  • क्लोज- 49,008.50
  • बदलाव- (+1.17%)
  • हाई- 49,234.66
  • लो- 48,699.91

क्या रही बाजार में तेजी की वजह-

शुक्रवार को मार्केट में बुल्स की अच्छी पकड़ रही. विश्व के ज्यादातर बाजारों में उछाल के बीच भारतीय बाजार में भी बड़ी तेजी देखी गई. गिरावट से स्टॉक्स के वैल्यूएशन में सुधार आया है. ऐसे में निवेशकों द्वारा अच्छी कीमतों पर शेयरों की मांग दिखी. बीते दिनों में विदेशी निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली से बाजार टूटा था.

किस सेक्टर ने किया कैसा प्रदर्शन?

25 मार्च को निफ्टी के लगभग सारे सेक्टर आधारित इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, ऑटो रियलिटी इंडेक्सों में तेजी 1.5% से 2% के बीच की रही. इसी तरह निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.94% जबकि जबकि एनर्जी इंडेक्स 0.46% चढ़ा. IT और फार्मा इंडेक्सों में तेजी करीब 0.6% की देखी गई. मेटल क्षेत्र सर्वाधिक 3.68% की उछाल के साथ बंद हुआ.

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी

  • टाटा स्टील (+5.89%)
  • बजाज फिनसर्व (+4.45%)
  • टाइटन (+3.99%)
  • टाटा मोटर्स (+3.97%)
  • एशियन पेंट्स (+3.96%)

निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे

  • पावर ग्रिड (-1.39%)
  • UPL (-1.28%)
  • आईशर मोटर्स (-0.84%)
  • ITC (-0.33%)
  • इंडसइंड बैंक (-0.19%)

स्टॉक जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-

वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और रिलायंस तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और SBI के स्टॉक का दबदबा रहा.

आगे के लिए क्या है संकेत-

बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, कोरोना और बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर केवल अच्छे स्टॉक्स में व्यापार करना चाहिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT