3 मार्च: 1150 प्वाइंट उछला Sensex, फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर भागे

मार्केट को FII द्वारा बड़ी खरीद का साथ मिल रहा है.
क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
Share/Stock Market Update Today 3 March 2021 | (फोटोः Twitter)
Share/Stock Market Update Today 3 March 2021

भारतीय शेयर बाजार बुधवार 3 मार्च को बड़ी तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी बेंचमार्क इंडेक्स करीब 2.25% चढ़े. यह बाजार में लगातार तीसरे दिन की तेजी भी रही. आइए जानते हैं बाजार में क्या रहा अहम-

तेजी से BSE सेंसेक्स 51,000 जबकि NSE निफ्टी इंडेक्स 15,200 के ऊपर पहुंच गया.

3 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें-

  • बुधवार को BSE सेंसेक्स इंडेक्स 1145 प्वाइंट चढ़ा. वहीं, NSE निफ्टी इंडेक्स में भी 326 प्वाइंट की तेजी रही.
  • अच्छी तेजी से सेंसेक्स पैक के 30 में 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी के 50 में केवल 7 शेयर लाल निशान में रहे.
  • MTAR टेक्नोलॉजीज का IPO खुलने के पहले दिन 3 मार्च को शाम 3 बजकर 22 मिनट के अनुसार 2.90 गुणा सब्सक्राइब कर लिया गया था. यह इशू निवेशकों के लिए 5 मार्च तक उपलब्ध रहेगा.
  • टाटा स्टील, UPL, JSW स्टील, हिंडालको, अडानी पोर्ट्स, ग्रसिम, टाटा मोटर्स और NTPC के शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया.
  • निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी तेजी के साथ बंद हुए. स्मॉलकैप इंडेक्स 1% जबकि मिडकैप इंडेक्स 1.67% चढ़ा.
  • वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 6.44% की गिरावट के बाद 22.09 पर आ गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 15,064.40

  • क्लोज- 15,245.60

  • बदलाव- (+2.19%)

  • हाई- 15,273.15

  • लो- 14,995.80

सेंसेक्स

  • ओपन- 50,738.21

  • क्लोज- 51,444.65

  • बदलाव- (+2.28%)

  • हाई- 51,539.89

  • लो- 50,512.84

क्या रही बाजार में उछाल की वजह-

मार्केट को FII द्वारा बड़ी खरीद का साथ मिल रहा है. विदेशी बाजारों के अच्छे संकेतों से मार्केट में बुल्स की अच्छी पकड़ दिखी. बड़ी गिरावट के बाद स्टॉक्स की वैल्यूएशन में भी सुधार आया था. इस कारण भी निवेशकों द्वारा खरीदी बढ़ी है. बॉन्ड यील्ड हाल में तुलनात्मक तौर पर स्थिर रहा है जिससे भी निवेशकों का भरोसा लौट रहा है. US में 1.9 ट्रिलियन डॉलर के बड़े स्टिमुलस पैकेज के मोर्चे पर प्रगति से भी बाजार में उत्साह दिखा है

किन सेक्टरों का प्रदर्शन बेहतर?

3 मार्च को निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स सर्वाधिक करीब 2.75% चढ़े. इसी तरह एनर्जी, IT क्षेत्रों में भी करीब 2% की अच्छी तेजी रही. रियल्टी इंडेक्स 1.5 जबकि फार्मा इंडेक्स लगभग 1% उछला. FMCG, ऑटो इंडेक्सों में तेजी 0.65% की रही. मेटल इंडेक्स 3.34% चढ़ा जबकि ऑटो इंडेक्स 0.66% टूटा.

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

  • टाटा स्टील (+5.34%)
  • बजाज फिनसर्व (+4.98%)
  • रिलायंस (+4.80%)
  • बजाज फाइनेंस (+4.28%)
  • UPL (+4.16%)

निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे

  • हीरो मोटोकॉर्प (-1.54%)
  • मारुती सुजुकी (-1.18%)
  • बजाज ऑटो (-1.17%)
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (-1.00%)
  • BPCL (-0.57%)

स्टॉक्स जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-

वैल्यू के मुताबिक सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, रिलायंस और टाटा स्टील तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार, टाटा मोटर्स, SBI और NTPC के स्टॉक्स का दबदबा रहा

आगे के लिए क्या हैं संकेत-

आने वाले दिनों में बाजार पर FII निवेश, बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. कोरोना से जुड़ी खबरों और विदेशी बाजारों से संकेतों पर भी निवेशकों की नजर होगी. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर व्यापार करना चाहिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT