शुक्रवार को भी बाजार में 1% से ज्यादा की उछाल रही थी.
क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
Share/Stock market today 30 March 2021 | (फोटो : iStock)
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 30 मार्च को अच्छी उछाल के साथ हरे निशान में बंद हुआ. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2.3% की अच्छी मजबूती देखी गई. विदेशी बाजारों से अच्छे संकेतों के बीच IT, मेटल और फार्मा क्षेत्र के शेयर सर्वाधिक चढ़े.
जबरदस्त उछाल से सेंसेक्स 50,000 के ऊपर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 भी तेजी से 14,850 के करीब बंद हुआ.
30 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें-
BSE सेंसेक्स 1128 प्वाइंट चढ़ा. वहीं, NSE निफ्टी में 338 प्वाइंट्स की तेजी रही.
बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में केवल 3 शेयर लाल निशान में रहे. निफ्टी पैक के 50 में 46 शेयर चढ़े.
निफ्टी पैक में JSW स्टील, टाटा स्टील, श्री सीमेंट और ग्रसिम के शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया.
नजारा टेक्नोलॉजीज के IPO को बाजार में अच्छी लिस्टिंग मिली. के इशू प्राइस वाला शेयर 81% प्रीमियम के बाद 1971 रूपये पर लिस्ट हुआ.
वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 0.63% की गिरावट के बाद 20.52 पर पहुंच गया है.
बाजार की चाल-
निफ्टी
ओपन- 14,628.50
क्लोज- 14,845.10
बदलाव- (+2.33%)
हाई- 14,876.30
लो- 14,617.60
सेंसेक्स
ओपन- 49,331.68
क्लोज- 50,136.58
बदलाव- (+2.30%)
हाई- 50,268.45
लो- 49,331.68
क्या रही बाजार में बड़ी तेजी की वजह-
मंगलवार को पूरे दिन मार्केट में बुल्स की अच्छी पकड़ रही. विश्व के ज्यादातर बाजारों में उछाल के बीच भारतीय बाजार में भी बड़ी तेजी देखी गई. गिरावट से स्टॉक्स के वैल्यूएशन में सुधार आया है. ऐसे में निवेशकों द्वारा अच्छी कीमतों पर शेयरों की मांग दिखी. बीते कुछ दिनों में घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा बाजार में खरीदारी देखने को मिली है. शुक्रवार को भी बाजार में 1% से ज्यादा की उछाल रही थी.
किस सेक्टर ने किया कैसा प्रदर्शन?
मंगलवार 30 मार्च को निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर आधारित इंडेक्स हरे निशान में रहे. फार्मा, IT और मेटल इंडेक्स करीब 2.8% चढ़े. वहीं FMCG और बैंक क्षेत्रों में तेजी लगभग 2% की रही. ऑटो और एनर्जी सेक्टर 1% मजबूत हुए. रियल्टी इंडेक्स मामूली गिरावट के बाद फ्लैट बंद हुआ.
निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी
UPL (+7.59%)
JSW स्टील (+4.98%)
श्री सीमेंट (+4.92%)
टाटा स्टील (+4.26%)
विप्रो (+3.91%)
निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे
हिंडालको (-0.32%)
ऐक्सिस बैंक (-0.20%)
महिंद्रा एंड महिंद्रा (-0.14%)
भारती एयरटेल (-0.03%)
स्टॉक जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-
वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में टाटा स्टील, HDFC बैंक और रिलायंस तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार GAIL, टाटा मोटर्स और SBI के स्टॉक का दबदबा रहा.
आगे के लिए क्या है संकेत-
बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, कोरोना और बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर केवल अच्छे स्टॉक्स में व्यापार करना चाहिए.