5 मार्च: 440 प्वाइंट टूटा Sensex, फिर भी ONGC-GAIL के शेयर चढ़े

वैल्यू के मुताबिक सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, SBI और रिलायंस तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे.
क्विंट हिंदी
बिजनेस न्यूज
Published:
Share/Stock Market Update Today 5 March 2021 | (फोटो : istock)
Share/Stock Market Update Today 5 March 2021

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी दिन 5 मार्च को लाल निशान में बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी बेंचमार्क इंडेक्स करीब 0.9% टूटे. बीते दिन भी बाजार 1% कमजोर हुआ था. मेटल क्षेत्र के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट रही. आइए देखते हैं बाजार में क्या रहा अहम-

BSE सेंसेक्स गिरावट से 50,500 के नीचे आ गया है. वहीं, NSE निफ्टी इंडेक्स भी 15,000 के नीचे बंद हुआ.

5 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें-

  • BSE सेंसेक्स इंडेक्स शुक्रवार को 440 प्वाइंट टूटा. वहीं, NSE निफ्टी इंडेक्स में 142 प्वाइंट की कमजोरी रही.
  • सेंसेक्स पैक के 30 में 9 शेयर हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी के 50 में 38 शेयर लाल निशान में रहे.
  • MTAR टेक्नोलॉजीज का IPO अपने आखिरी दिन शुक्रवार को शाम 3 बजकर 26 मिनट के अनुसार 178.32 गुणा सब्सक्राइब कर लिया गया था. HNI द्वारा इशू को सर्वाधिक 552 गुणा सब्सक्राइब किया गया.
  • हेरानबा इंडस्ट्रीज IPO शेयर बाजार में 43.5% के प्रीमियम के साथ ₹900 प्पर लिस्ट हुआ. शेयर का इशू प्राइस 627 रूपये प्रति शेयर था.
  • अल्ट्राटेक सीमेंट और ग्रसिम के शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया.
  • निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी निफ्टी की तरह ही लाल निशान में बंद हुए. स्मॉलकैप इंडेक्स 1.55% जबकि मिडकैप 2.15% इंडेक्स कमजोर हुआ.
  • वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 5.84% की उछाल के बाद 25.56 पर आ गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 14,977.95
  • क्लोज- 14,938.10
  • बदलाव- (-0.95%)
  • हाई- 15,092.35
  • लो- 14,862.10

सेंसेक्स

  • ओपन- 50,517.36
  • क्लोज- 50,405.32
  • बदलाव- (-0.87%)
  • हाई- 50,886.19
  • लो- 50,160.54

क्या रही बाजार में गिरावट की वजह-

विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच बाजार में बेयर्स की पकड़ रही. बॉन्ड यील्ड में फिर बढ़ोतरी से मार्केट में यह दिशा दिखी. विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा बाजार में प्रॉफिट बुकिंग गिरावट की अहम वजह रही. बीते दिन भी बाजार करीब 1% टूटा था.

किन सेक्टरों का प्रदर्शन बेहतर?

5 मार्च को निफ्टी के सारे सेक्टर आधारित इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. मेटल इंडेक्स सर्वाधिक 2.70% टूटा. वहीं बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स करीब 1.5% गिरे. ऑटो क्षेत्र में गिरावट 0.95 की रही. इसी तरह एनर्जी इंडेक्स 0.41% कमजोर हुआ.

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी

  • ONGC (+2.40%)
  • GAIL (+1.77%)
  • मारुती सुजुकी (+1.67%)
  • कोटक महिंद्रा (+1.18%)
  • हीरो मोटोकॉर्प (+1.17%)

निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे

  • इंडसइंड बैंक (-4.48%)
  • टाटा मोटर्स (-3.83%)
  • विप्रो (-3.76%)
  • UPL (-3.60%)
  • टाटा स्टील (-2.99%)

स्टॉक्स जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-

वैल्यू के मुताबिक सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, SBI और रिलायंस तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार टाटा मोटर्स, SBI और ONGC के स्टॉक्स का दबदबा रहा.

आगे के लिए क्या हैं संकेत-

आने वाले दिनों में बाजार पर FII निवेश, बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. कोरोना से जुड़ी खबरों और विदेशी बाजारों से संकेतों पर भी निवेशकों की नजर होगी. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर व्यापार करना चाहिए .

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT