
शेयर बाजार 9 मार्च को अच्छी तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी बेंचमार्क इंडेक्स करीब 1% मजबूत हुए. वॉलिटेलिटी के बीच आखिरी समय में बड़ा उछाल देखने को मिला. विदेशी बाजारों के अच्छे संकेतों से मार्केट में बुल्स की पकड़ दिखी. बैंकिंग और IT क्षेत्र के शेयरों में अच्छी उछाल रही.
निफ्टी
सेंसेक्स
बीते दिन की मामूली तेजी और उससे पहली 2 दिनों की बड़ी गिरावट के बाद बाजार में मंगलवार को बुल्स की स्पष्ट तौर पर पकड़ रही. विदेशी बाजारों से अच्छे संकेतों का मार्केट को फायदा मिला. वैल्यूएशन में सुधार से हाल में रिटेल निवेशकों द्वारा बाजार में अच्छी खरीद देखी गई है. FII द्वारा इस महीने में 6 मार्च तक भारतीय शेयर बाजार से नेट आधार पर करीब 6000 करोड़ निकाले गए हैं.
9 मार्च को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र के इंडेक्स चढ़ते हुए 1.67% और 2.24% ऊपर बंद हुए. निफ्टी IT इंडेक्स भी 0.92% उछला. फार्मा और रियल्टी क्षेत्र करीब 1% टूटे. वहीं, निफ्टी मेटल सर्वाधिक कमजोर होते हुए 2.5% नीचे बंद हुआ. एनर्जी क्षेत्र में 1.35% जबकि ऑटो इंडेक्स में 0.41% की गिरावट रही. FMCG इंडेक्स मंगलवार को फ्लैट बंद हुआ.
वैल्यू के मुताबिक सेंसेक्स में BPCL, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार BPCL, टाटा मोटर्स और IOC के स्टॉक्स का दबदबा रहा.
आने वाले दिनों में बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. कोरोना से जुड़ी खबरों और विदेशी बाजारों से संकेतों पर भी निवेशकों की नजर होगी. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर व्यापार करना चाहिए.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
Published: undefined