Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Business Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Share Market: बाजार में गिरावट,सेंसेक्स-निफ्टी गिर कर बंद 

Share Market: बाजार में गिरावट,सेंसेक्स-निफ्टी गिर कर बंद 

किन शेयरों में बनेगा पैसा, किससे रहें दूर. शेयर बाजार से जुड़ी हर खबर Live.

क्विंट हिंदी
बिजनेस
Updated:
शेयर बाजार में गिरावट 
i
शेयर बाजार में गिरावट 
(फोटो: iStock)

advertisement

बुधवार को बाजार की तेजी के साथ हुई थी शुरुआत

बुधवार को सेंसेक्स 94.99 प्वाइंट चढ़ कर 39058.83 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 11604.10 पर बंद हुआ. निफ्टी में 1215 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई वहीं 1247 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई. 197 शेयरों के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बढ़त दर्ज गई. इन्फ्रा स्टॉक में गिरावट देखी गई.

Rupee Market: रुपये की तेजी के साथ शुरुआत

डॉलर के मुकाबले रुपये की तेजी के साथ देखने को मिली. रुपया 0.2 परसेंट तेजी के साथ 70.77 के स्तरों पर खुला.

Market Opening: बाजार की तेजी के साथ शुरुआत

शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ शुरुआत देखने को मिली. सेंसेक्स 0.57 परसेंट तेजी के साथ 39,279 के स्तरों पर खुला है. वहीं निफ्टी 11,662 के स्तरों पर खुला है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भारती एयरटेल के शेयर में 10% की गिरावट के बाद रिकवरी

भारती एयरटेल के शेयर में आज के कारोबार में कमजोरी देखने को मिली और शेय करीब 10 परसेंट टूट गया. लेकिन फिर शेयर में रिकवरी भी दिखी.

सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर बंद

बाजार में गुरुवार ( 24 अक्टूबर 2019) को गिरावट का दौर रहा. सेंसेक्स 38.44 प्वाइंट गिर कर 39020.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 21.50 प्वाइंट गिर कर 11582.60 पर बंद हुआ. 1070 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई जबकि 1367 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. 160 शेयरों के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. पीएसयू बैंकों के शेयरों में खासी गिरावट दर्ज की गई. टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों में भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 24 Oct 2019,01:10 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT