
भारतीय शेयर बाजार बीते दिन मंगलवार 30 मार्च को उछाल के साथ बंद हुआ था. BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी बेंचमार्क इंडेक्स करीब 2.3% चढ़े थे. बाजार के लिए लगातार दूसरे अच्छे सेशन में IT, मेटल और फार्मा क्षेत्र के शेयर सर्वाधिक मजबूत हुए. सेंसेक्स अब 50,000 जबकि निफ्टी 14,850 के करीब पहुंच गया है.
एशिया के बाजारों से मिश्रित संकेत मिल रहे हैं. जापान और ताइवान के बाजार लाल निशान में हैं. इसके विपरीत दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और हांगकांग के बाजारों में तेजी हैं.
आखिरी व्यापार में US का S&P 500 इंडेक्स और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) इंडेक्स करीब 0.30% कमजोर हुआ.
बीते दिन बल्क डील में वेलस्पन ग्रुप मास्टर ट्रस्ट ने वेलस्पन इंटरप्राइजेज के 41 लाख शेयरों को ₹120 की दर पर खरीदा. एक अन्य डील में धनश्री बार्टर प्राइवेट लिमिटेड ने यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात के 1 लाख से ज्यादा शेयर ₹13.2 की दर पर खरीदे.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 30 मार्च को बाजार में 769 करोड़ के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) द्वारा भी 2181 करोड़ के स्टॉक खरीदे गए.
चार्टव्यू के मजहर मोहम्मद के मुताबिक अगर निफ्टी 14,878 के स्तर के ऊपर खुद को रख पाता है तो अगला लक्ष्य 15,100 हो सकता है. गौरव रत्नापारखी के मुताबिक 14,900-15,000 का रेंज अहम होगा और इसको पार करने के बाद निफ्टी 15,400 तक का रुख कर सकता है. (सोर्स: इकोनॉमिक टाइम्स)
HPCL: ज्वाइन्ट वेंचर HPCL- शापूरजी एनर्जी में 50% स्टेक खरीदारी के लिए कंपनी ने SP पोर्ट्स से 397 करोड़ का समझौता किया.
अल्ट्राटेक सीमेंट: कंपनी ने अपने 5,000 करोड़ के लांग टर्म लोन का भुगतान समय से पहले कर दिया.
IDFC फर्स्ट बैंक: बैंक के बोर्ड ने QIP इशू को स्वीकृति दी. इशू का फ्लोर प्राइस ₹60.34 रखा गया है. फरवरी में बैंक ने QIP और अन्य रास्तों से 3000 करोड़ जुटाए जाने को स्वीकृति दी थी.
बैंक ऑफ इंडिया: बैंक ने बेसल-3 मानकों के अनुरूप 602 करोड़ के बॉन्ड जारी किए.
TCS: कंपनी ने नेशनवाइड बिल्डिंग सोसाइटी के साथ अपने स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को रिन्यू किया. यह विश्व की सबसे बड़ी बिल्डिंग सोसाइटी होने के साथ ही UK में बड़ी मोर्टगेज प्रदाता भी है.
आने वाले दिनों में इन्वेस्टर्स, एनालिस्ट्स या बोर्ड मीटिंग करने वाली कंपनियों की सूची में प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स, इत्यादि जाने माने नाम हैं.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
Published: undefined