23 मार्च: सेंसेक्स करीब 300 प्वाइंट भागा, बैंकिंग शेयर चढ़े,बड़ी खबर

विदेशी निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की बाजार में बड़ी खरीदी नहीं देखी जा रही.
क्विंट हिंदी
बिजनेस
Published:
Share/Stock Market Update Today 23 March 2021 | Quint Hindi
Share/Stock Market Update Today 23 March 2021

भारतीय शेयर बाजार 23 मार्च को हरे निशान में बंद हुआ. काफी वॉलिटेलिटी के बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5% की उछाल देखा गया. बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई. आइए जानते हैं मंगलवार को बाजार में क्या रहा अहम-

उछाल से सेंसेक्स 50,000 के ऊपर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी तेजी से 14,800 के ऊपर पहुंच गया.

23 मार्च के कारोबार की बड़ी बातें-

  • BSE सेंसेक्स में मंगलवार को तेजी 280 प्वाइंट की रही. NSE निफ्टी 78 प्वाइंट्स चढ़ा.
  • बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में 17 शेयर हरे निशान में रहे. निफ्टी पैक के 50 में 23 शेयर टूटे.
  • निफ्टी 50 पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट और UPL के शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया.
  • निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 इंडेक्स निफ्टी की दिशा में रहते हुए मजबूत हुए. मिडकैप इंडेक्स 0.87% जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.36% उछला.
  • वॉलिटेलिटी इंडेक्स (VIX) 0.83% की उछाल के बाद 20.66 पर आ गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 14,768.55
  • क्लोज- 14,814.75
  • बदलाव- (+0.53%)
  • हाई- 14,878.60
  • लो- 14,707.00

सेंसेक्स

  • ओपन- 49,876.21
  • क्लोज- 50,051.44
  • बदलाव- (+0.56%)
  • हाई- 50,264.65
  • लो- 49,661.92

क्या रही बाजार में तेजी की वजह

23 मार्च को बाजार में ज्यादातर व्यापार स्टॉक और सेक्टर आधारित रहा. विदेशी बाजारों से मिश्रित संकेतों के बीच बाजार में बुल्स की बढ़त रही. बीते दिन फ्लैट बंद होने से पहले बाजार में काफी गिरावट देखी गई थी. विदेशी निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की बाजार में बड़ी खरीदी नहीं देखी जा रही. गिरावट के बाद वैल्यूएशन में सुधार से भी निवेशक खरीद की राह देख रहे हैं.

किस सेक्टर ने किया कैसा प्रदर्शन?

23 मार्च को निफ्टी के सेक्टर आधारित इंडेक्सों में मिश्रित दिशा दिखी. बैंक क्षेत्र सर्वाधिक चढ़ते हुए करीब 1.73% ऊपर बंद हुआ. इसी तरह फाइनेंशियल सर्विसेज और रियलिटी इंडेक्स में भी करीब 1% की अच्छी तेजी देखी गई. फार्मा और ऑटो इंडेक्स 0.5% चढ़े. IT सेक्टर 0.27% चढ़ा जबकि FMCG इंडेक्स में 0.39% की गिरावट देखी गई. मेटल इंडेक्स मंगलवार को 0.66% टूटा.

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सर्वाधिक तेजी

  • श्री सीमेंट (+4.68%)
  • अल्ट्राटेक सीमेंट (+2.70%)
  • डिवीस लैब्स (+2.57%)
  • HDFC बैंक (+2.37%)
  • इंडसइंड बैंक (+2.32%)

निफ्टी-50 के ये शेयर टूटे

  • हिंडालको (-2.43%)
  • ONGC (-2.14%)
  • पावर ग्रिड (-2.06%)
  • GAIL (-1.86%)
  • ITC (-1.77%)

स्टॉक जो रहे सबसे ज्यादा सक्रिय-

वैल्यू के मुताबिक निफ्टी में अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और ICICI बैंक तीन सबसे सक्रिय स्टॉक रहे. वहीं वॉल्यूम के अनुसार टाटा मोटर्स, SBI और ITC के स्टॉक का दबदबा रहा.

आगे के लिए क्या है संकेत-

बाजार पर FII निवेश, विदेशी बाजारों से संकेतों, कोरोना और बांड यिल्ड से जुड़ी खबरों का असर रहेगा. इन्वेस्टर्स को बाजार में सावधान रहकर केवल अच्छे स्टॉक्स में व्यापार करना चाहिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT