मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लोकसभा चुनाव 2019: AAP ने जारी किया मेनिफेस्टो, 10 बड़ी बातें 

लोकसभा चुनाव 2019: AAP ने जारी किया मेनिफेस्टो, 10 बड़ी बातें 

AAP मेनिफेस्टो जारी करते वक्त अरविंद केजरीवाल की 10 बड़ी बातें

क्विंट हिंदी
चुनाव
Updated:
AAP Manifesto 2019: दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के वादे पर जोर
i
AAP Manifesto 2019: दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के वादे पर जोर
(फोटो: @AamAadmiParty/ट्विटर)

advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया. इस दौरान AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा एजेंडा मोदी-शाह की जोड़ी को केंद्र में सरकार बनाने से रोकना है.

AAP के 35 पेज के मेनिफेस्टो का शीर्षक 'ले कर रहेंगे पूर्ण राज्य' है. पार्टी ने कई वादों के साथ दिल्ली के पूर्ण राज्य बनने की शर्त का जिक्र किया है.

मेनिफेस्टो जारी करते वक्त अरविंद केजरीवाल की 10 बड़ी बातें

  1. अगर दिल्ली में AAP के सातों सांसद आते हैं तो हम कुछ भी करके दिल्ली को पूर्ण राज्य बनवा कर रहेंगे
  2. दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पाएगा
  3. दिल्ली सरकार की 85 फीसदी नौकरियां दिल्ली के वोटरों को मिलेंगी
  4. आज दिल्ली को पूरी दुनिया में रेप कैपिटल के नाम से जाना जाता है. दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी
  5. दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे
  6. दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो MCD सरकार के अंदर आएगी, फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी
  7. 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है
  8. कांग्रेस और बीजेपी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के वादे पर धोखा दिया है
  9. भारत अगर धर्म और जाति के नाम पर बंट गया तो भारत नहीं बचेगा
  10. अगर भारत बचेगा तो पार्टियां बचेंगी, भारत बचेगा तो ये मेनिफेस्टो बचेगा
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने मेनिफेस्टो जारी करते वक्त कहा, ''दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो हम 24 घंटे में सीलिंग के मुद्दे पर व्यापारियों को राहत देते, यहां के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाती.'' उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी, तो जनता की मेहनत की कमाई वापस और भी बेहतर तरीके से राज्य के विकास में लगाई जा सकेगी. इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली पूर्णराज्य होती, तो हमारा जनलोकपाल बिल पास हो गया होता.

ये भी देखें: DDA के विरोध में द्वारका निवासी, लगाई जंगल बचाने की गुहार

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 25 Apr 2019,12:59 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT