Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Himachal pradesh election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Himachal Pradesh Result: जयराम ठाकुर के 5 मंत्री पीछे,वोटों का अंतर भरना मुश्किल

Himachal Pradesh Result: जयराम ठाकुर के 5 मंत्री पीछे,वोटों का अंतर भरना मुश्किल

Himachal Result Live: राकेश पठानिया, राजेंद्र गर्ग और सुरेश भारद्वाज पीछे.

अश्लेषा ठाकुर
हिमाचल प्रदेश चुनाव
Published:
<div class="paragraphs"><p>Himachal Pradesh Election 2022:&nbsp;हिमाचल सरकार के पांच मंत्री अभी पीछे चल रहे</p></div>
i

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल सरकार के पांच मंत्री अभी पीछे चल रहे

फोटो- क्विंट हिंदी

advertisement

Himachal Pradesh Election Result: हिमाचल सरकार के पांच मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं. फतेहपुर विधानसभा से राकेश पठानिया, घुमारवीं विधानसभा से राजेंद्र गर्ग, कसौली विधानसभा से डॉ राजीव सैजल, कसुम्पटी सीट से सुरेश भारद्वाज और शाहपुर सीट से सरवीण चौधरी पीछे चल रही हैं.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के साफ नतीजे थोड़ी देर में आएंगे, लेकिन उससे पहले आए रूझानों में कांंग्रेस आगे चल रही है, अगर रूझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो कांग्रेस आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी.

वोटों का अंतर 

फतेहपुर विधानसभा से राकेश पठानिया 6202 वोटों से पीछे चल रहे हैं. यहां कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया आगे चल रहे हैं.

घुमारवीं विधानसभा से राजेंद्र गर्ग 5176 वोटों से पीछे चल रहे हैं. यहां कांग्रेस के राजेश धर्मानी बढ़त बनाए हुए हैं.

कसौली विधानसभा से डॉ राजीव सैजल 6447 वोटों से पिछड़ गये हैं. यहां विनोद सुल्तानपुरी जो कि कांग्रेसी उम्मीदवार हैं, आगे चल रहे हैं.

कसुम्पटी सीट से सुरेश भारद्वाज 8655 वोटों से पीछे हैं और मजबूत बढ़त बना कर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह आगे चल रहे हैं.

शाहपुर सीट से मंत्री सरवीण चौधरी वोट के बड़े अंतर यानी 11931 वोटों से पीछे चल रही हैं. यहां भी कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह बढ़त बनाए हुए हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हिमाचल विधानसभा चुनाव

हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Election 2022) में 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था. बहुमत के लिए 35 सीटों चाहिए. राज्य में मतदान 12 नवंबर को हुआ था, 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवारों मैदान में थे. 75.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसने 2017 के 75.57 प्रतिशत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT