Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Madhya pradesh election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MP Election: CM शिवराज का गांधी परिवार पर हमला, कहा 'दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे'

MP Election: CM शिवराज का गांधी परिवार पर हमला, कहा 'दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे'

Madhya Pradesh में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर शिवराज ने क्या कहा?

क्विंट हिंदी
मध्य प्रदेश चुनाव
Published:
<div class="paragraphs"><p>मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान</p></div>
i

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

(फोटो: IANS)

advertisement

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामी को बीजेपी शासित राज्यों पर थोपने में लगे हैं.

मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका और राहुल ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस कदर झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर थोप देते हैं.

उन्होंने कहा कि ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है. टूजी घोटाला, थ्री जी घोटाला, फोर जी घोटाला, जीजा जी घोटाला किसने किया, क्या दुनिया नहीं जानती? जो लोग बेल पर चल रहे हैं, वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे हैं. जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है.

चौहान ने आगे कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में एक आरोप लगा सट्टे बाजी का. सट्टेबाज आरोप लगा रहे हैं वहां की सरकार के खिलाफ. नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं. प्रियंका गांधी आपको याद नहीं आता. बलात्कार आपके प्रदेश में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ़ देती हो, आपको थोड़ी भी शर्म नहीं आती.

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रियंका गांधी को याद दिलाते हुए कहा कि जब यहां 15 महीने का शासन कांग्रेस का था तब कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए. क्या भूल गई, जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बंटाधार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था.

किस मुंह से आप बात करती हैं? केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, आप तो झूठ बोलती हैं. झूठ बोलने के लिए ही बार-बार याद करना पड़ता है. कई बार झूठ बोलकर भी भूल जाती हैं, सच तो सच होता है, उसे याद करना नहीं पड़ता.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर शिवराज ने क्या कहा?

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर प्रियंका द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी, आपको एमएसपी कितनी देंगे, कितनी बढ़ाएंगे ये भी याद नहीं रहता. कभी कागज पढ़ती हो, कभी भूल जाती हो, आपको तो रटना पड़ता है, तब आप दिखा पाती हैं और बता पाती हैं.

(इनपुट-IANS)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT