Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Punjab election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंजाब के नए मंत्रिमंडल का आज शपथग्रहण, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी जानकारी

पंजाब के नए मंत्रिमंडल का आज शपथग्रहण, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवत मान ने लिखा कि पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा. हमें जनता को ईमानदार सरकार देनी है

क्विंट हिंदी
पंजाब चुनाव
Updated:
<div class="paragraphs"><p>भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.</p></div>
i

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

फोटो- PTI

advertisement

पंजाब (Punjab) के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण आज यानी 19 मार्च को होने जा रहा है. इसकी जानकारी खुद पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा कि पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा. पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है.

कैबिनेट विस्तार समारोह 19 मार्च को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 18 बर्थ हैं.

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बुधवार को पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में एक भव्य समारोह में भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मान ने "इंकलाब जिंदाबाद" के नारे के साथ अपनी शपथ समाप्त की.

इस नए कैबिनेट का यह लोग हिस्सा होने जा रहें हैं -हरपाल चीमा (दिरबा), डॉ बलजीत कौर (मलौत), हरभजन सिंह ईटीओ (जंडियाला), डॉ विजय सिंगला (मनसा), लाल चंद कटारुचक (भोआ), गुरमीत सिंह मीत हेयर (बरनाला) ), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी), ब्रह्म शंकर (होशियारपुर) और हरजोत सिंह बैंस (आनंदपुर साहिब).

मंत्रिमंडल में चुने गए लोगों में से केवल दो - चीमा और मीत हेयर - दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए हैं, जबकि आठ विधायक पहली बार चुने गए हैं. मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों की अभी घोषणा नहीं की गई है

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 18 Mar 2022,07:56 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT