Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Uttar pradesh election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019यूपी चुनावः मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

यूपी चुनावः मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.

क्विंट हिंदी
उत्तर प्रदेश चुनाव
Updated:
अखिलेश यादव यूपी की कन्नौज सीट पर कर रहे थे चुनाव प्रचार
i
अखिलेश यादव यूपी की कन्नौज सीट पर कर रहे थे चुनाव प्रचार
(फोटो: PTI)

advertisement

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से यूपी चुनाव (Uttar Pradesh Election) लड़ने जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है. करहल 1993 से समाजवादी पार्टी का गढ़ है, केवल 2002 के चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी. अब यहीं से अखिलेश यादव चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

करहल के मौजूदा विधायक सोबरन सिंह यादव हैं, जिन्होंने 2002 में बीजेपी के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी. 2007 से, वह एसपी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Election 2022) में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही सेफ माने जा रहे गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. आजाद पार्टी के चेहरे चंद्रशेखर आजाद 'रावण' भी गोरखपुर सदर से चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने की तैयारी में हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 20 Jan 2022,06:36 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT