Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Elections Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Uttar pradesh election  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP Election: 'शक्ति संवाद' में बोलीं प्रियंका- अब महिलाओं को कोई नकार नहीं सकता

UP Election: 'शक्ति संवाद' में बोलीं प्रियंका- अब महिलाओं को कोई नकार नहीं सकता

कांग्रेस पार्टी ने महिला घोषणा पत्र के जरिए वादा किया है कि सरकारी नौकरी में 40% महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा.

क्विंट हिंदी
उत्तर प्रदेश चुनाव
Updated:
<div class="paragraphs"><p>प्रियंका गांधी</p></div>
i

प्रियंका गांधी

फाइल फोटो- अलटर्ड बाई क्विंट

advertisement

उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election) में कांग्रेस की नजर आधी आबादी पर है. कभी महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किए जा रहे हैं तो कभी लड़कियों के लिए मैराथन. इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज 29 दिसंबर को फिरोजबाद में 'महिला सशक्तिकरण महाअभियान' के तहत 'शक्ति संवाद' किया. एक लड़की के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, हम अपने वादों की गारंटी दे रहे हैं, उस पर एक नंबर है. अगर हम सरकार में आकर अपने वादे पूरा ना करें तो आप हमसे सीधा सवाल कर सकते हैं.

योगी सरकार पर हमला

प्रयंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, ये सरकार समझती है कि महिलाओं को नकारा जा सकता है. इसी से लड़ने के लिए हमने कहा, मैं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं. ये सरकार सोचती है कि एक गैस सिलेंडर देने से आप उन्हें वोट दे देंगे. उन्होंने ये कभी नहीं सोचा कि दूसरा सिलेंडर कहां से आएगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

फिरोजाबाद के गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में प्रियंका की सभा में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने महिला घोषणा पत्र के जरिए वादा किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य में सरकारी नौकरी में 40% महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा. साथ ही चुनावी टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी.

लड़की हूं, लड़ सकती हूं

इससे पहले यूपी में ' लड़की हूं लड़ सकती हूं' ('Ladki hoon, lad sakti hoon') मुह‍िम के तहत मंगलवार को कांग्रेस की ओर से लखनऊ में महिला मैराथन दौड़ की शुरुआत की गई. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया. बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर कांग्रेस के चुनावी कैंपेन ''लड़की हूं लड़ सकती हूं'', का थीम सॉन्ग लॉन्च किया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 29 Dec 2021,03:53 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT