Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अमिताभ बच्चन ने एंजियोप्लास्टी की खबर को बताया गलत, ट्वीट कर दी जानकारी

अमिताभ बच्चन ने एंजियोप्लास्टी की खबर को बताया गलत, ट्वीट कर दी जानकारी

मीडिया में आई खबरों के बाद शनिवार को बिग बी ने किया ट्वीट

क्विंट हिंदी
एंटरटेनमेंट
Updated:
<div class="paragraphs"><p>बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन&nbsp;</p></div>
i

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 

फोटो- अमिताभ बच्चन X 

advertisement

मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मीडिया में आई एंजियोप्लास्टी की खबर को गलत बताया. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक 15 मार्च शुक्रवार को कोकिलाबेन अस्पताल में बिग बी की एंजियोप्लास्टी हुई जिसके लिए अभिनेता को शुक्रवार को सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इससे पहले, बिग बी ने एक्स, पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, "T 4950 - सदैव आभार."

उन्होंने शुक्रवार को आईएसपीएल मैच के दौरान अपने बेटे अभिषेक बच्चन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "आंख खोलके देख लो, कान लगाके सुन लो, माझी मुंबई की होगी जय-जयकार, ये बात अब मानलो"

अखबार के मुताबिक, अभिनेता के प्रशंसकों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शोले अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक यूजर ने लिखा, "#अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना."

जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हुए फैन्स 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि कैसे उन्होंने केबीसी का लेटेस्ट एपिसोड देखा और बिग बी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की.

अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हुए फैन्स 

फोटो- X 

कुछ अन्य फैंस के रिएक्शन 

फैंस के रिएक्शन 

फोटो- X 

अमिताभ बच्चन अब कल्कि 2898 AD फिल्म में जल्द ही अभिनेता प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 15 Mar 2024,08:14 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT