Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bhojpuri Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी सॉन्ग 'तोहरे खातीर भूखेनि सोमार' यूट्यूब पर छाया

अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी सॉन्ग 'तोहरे खातीर भूखेनि सोमार' यूट्यूब पर छाया

Bhojpuri Song: इस गाने में अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला कल्लू दोनों ही लीड स्टार हैं.

क्विंट हिंदी
भोजपुरी
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bhojpuri Song Arvind Akela Kallu</p></div>
i

Bhojpuri Song Arvind Akela Kallu

(फोटो-यूट्यूब)

advertisement

Bhojpuri Song Arvind Akela Kallu And Akshara Singh: भोजपुरी गानों के सुपरस्टार स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का नया गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को देखा जा सकता है. गाना सारेगामा हम भोजपुरी (Saregama Hum Bhojpuri) नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं. गाना रिलीज होने के 8 घंटे के अंदर ही व्यूज 6 लाख के पार पहुंच गए है. अक्षरा सिंह के इस गाने के बोल हैं ‘तोहरे खातीर भूखेनि सोमार’ (Tohre Khatir Bhukheni Somar).

इस गाने में जहां, कल्लू डमरू बजाते दिख रहे हैं तो वहीं अक्षरा सिंह उसकी धुन पर झूमतीं नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों स्टार जमकर एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. इसमें कल्लू भगवा लिबास में काल चश्मा पहने देसी अवतार में नजर आ रहे हैं तो वहीं अक्षरा ग्लैमरस लुक में दिख रहीं हैं. बता दें इस गाने में अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला कल्लू दोनों ही लीड स्टार हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

गाने के बोल मनोज मतलबी (Manoj Matalbi) ने लिखे हैं. वहीं अविनाश झा घुंघरू (Avinash Jha Ghungroo) ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है. कोरियोग्राफी का क्रेडिट सोनू प्रीतम को जाता है जिनके इशारों पर भोजपुरी स्टार थिरक रहे हैं.

इससे पहले कल्लू का भोजपुरी गाना (Bhojpuri gana) ‘नाचो भोला के भक्तों’ (Nacho Bhola Ke Bhakton) और (Bhojpuri gana) ‘ब्रांडेड बूटी’ (Branded Buti) भी Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था. जबकि अक्षरा सिंह अपने आखिरी म्यूजिक वीडियो रॉकेट जवानी में दिखी थीं जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT