Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bhojpuri Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019खेसारी लाल का नया भोजपुरी बोलबम सॉन्ग 'बेदर्दा दर्द देले बा' रिलीज, देखें VIDEO

खेसारी लाल का नया भोजपुरी बोलबम सॉन्ग 'बेदर्दा दर्द देले बा' रिलीज, देखें VIDEO

Bhojpuri Song: इस वीडियों को अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज और 70 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

क्विंट हिंदी
भोजपुरी
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song</p></div>
i

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song

(फोटो-Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब)

advertisement

Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन-दिनों हर दिन एक नया सावन सॉन्ग रिलीज हो रहा हैं, इसी कढ़ी में आज खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बेदर्दा दर्द देले बा’ (Bedarda Dard Dele Ba) रिलीज हुआ, जिसे रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल रहे हैं. वीडियो में खेसारी लाल यादव और खुशी सिंह का डांस देखा जा सकता है. गाने में खुशी सिंह खेसारी से देवघर से हुई थकावट और पैरों में हो रहे दर्द को बयां कर रही हैं. वहीं एक्टर शिव के भक्ति में लीन दिखाई दे रहे और उन्हें यात्रा में आई समस्याओं को भूल भोले की भक्ति करने के लिए कह रहे हैं.

गाने में खुशी भोजपुरी भाषा में दर्द को बयां करती हुई कहती हैं, ‘धोवा तानी क्वांर के भर ये पिया, चढ़े के बा सुइया पहाड़ ये पिया -2, गावेन रोडा पैदल पवन फोड़ा पैदल, अब हमरा से चलल न जाए हो…’यानी उनसे अब पैदल नहीं चला जाएगा. वहीं खेसारी उनसे कहते हैं, बाबा का नाम ले दिमाग से काम ले..जय शिव ‘बेदारदा दर्द देले बा उहे नू दी दवी हो 2..’

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस भोजपुरी सॉन्ग को आज 25 जुलाई 2022 को सुबह Saregama Hum Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद से इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियों को अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, यानी अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियों को देख चुके और 70 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

इस वीडियो के मेकिंग की बात करें तो लिरिक्स कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. बता दें इससे पहले खेसारी के सावन बोलबम सॉन्ग ‘वरदान चाही तीन’ (Vardan Chahi Teen) और ‘मुस्कुराइए आप देवघर में हैं’ (Muskraiye Aap Devghar Me Hai)समेत कई भोजपुरी गाने रिलीज हो चुके हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 25 Jul 2022,03:23 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT