Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bhojpuri Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'Agniveer Bolbam' रिलीज हुआ

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'Agniveer Bolbam' रिलीज हुआ

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अग्निवीर योजना पर बना गीत अग्निवीर बोलबम पेश किया है.

क्विंट हिंदी
भोजपुरी
Published:
<div class="paragraphs"><p>Khesari Lal Yadav New Song Agniveer Bolbam</p></div>
i

Khesari Lal Yadav New Song Agniveer Bolbam

(फोटो-यूट्यूब)

advertisement

Khesari Lal Yadav New Song Agniveer Bolbam: केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) लाए जाने के बाद कई राज्यों के अंदर इस योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. वहीं बिहार समेत कई राज्यों में आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया जहां ट्रेनें तक जला दी गईं. विपक्ष लगातार इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहा है. इस बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अग्निवीर (Agniveer) योजना पर बना गीत अग्निवीर बोलबम पेश किया है, जो रिलीज होने के साथ ही यू-ट्यूब पर ट्रेंड करने लगा.

25 जून Twenty Six Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 1,546,535 से अधिक व्यूज मिल चुके थे. गाने के बोल हैं ‘अग्निवीर बोलबम’ (Agniveer Bolbam) जिसे खेसारी लाल यादव ने गाया है. गाने को पवन पांडेय ने लिखा है और आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है. खेसारी लाल के साथ वीडियो में मेघा श्री दिख रही हैं. पवन पाल गाने के वीडियो डायरेक्टर हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाते हैं. वो इसलिए क्योंकि खेसारी लाल यादव के लगभग गीत होते हैं जो रिलीज होने के बाद यू-ट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं. कई गानों ने तो रिकॉर्ड तोड़ व्यूज पाए हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT