Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019करण सिंह के साथ 30 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंध जाएंगी बिपाशा

करण सिंह के साथ 30 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंध जाएंगी बिपाशा

बिपाशा की पहली, जबकि करण सिंह ग्रोवर की है तीसरी शादी.

द क्विंट
एंटरटेनमेंट
Published:
बिपाशा बसु के साथ फिल्म ‘अलोन’ में नजर आए थे करण सिंह ग्रोवर (फोटोः Set of CWK)
i
बिपाशा बसु के साथ फिल्म ‘अलोन’ में नजर आए थे करण सिंह ग्रोवर (फोटोः Set of CWK)
null

advertisement

साल 2016 बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के लिए सफल साबित हुआ है, जिनकी शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाईं जा रही थीं. प्रीति जिंटा और उर्मिला मातोंडकर के बाद अब बिपाशा बसु भी विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं.

बिपाशा बसु ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह आने वाले 30 अप्रैल को एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लेंगी. लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों शादी की योजना बना रहे हैं. ‘अलोन’ में बिपाशा के साथ नजर आ चुके करण सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है.

हमें आप लोगों को यह अच्छी खबर सुनाते हुए बहुत खुशी हो रही है. आखिरकार वो बड़ा दिन आ ही गया है, जिसका कब से इंतजार था. 30 अप्रैल, 2016 को ही बड़ा दिन है और हम अपने परिवार, दोस्तों, फैंस और चाहने वालों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. हम दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हमें उम्मीद है कि हमारी इस नई शुरुआत के लिए आप दुआएं और शुभकामनाएं देंगे.
बिपाशा बसु और करण सिंह का संयुक्त बयान

मुंबई में ही होंगी शादी की सभी रस्में

जानकारी के मुताबिक, बिपाशा अपने खार स्थित आवास पर शादी करेंगी, जहां दोनों पक्षों के कुछ करीबी दोस्त और परिजन मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि शादी का रिसेप्शन लोअर परेल के सेंट रेगिस में आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है. इसे पहले पैलेडियम होटल के रूप में जाना जाता था. बिपाशा की मेहंदी की रस्म जुहू में एक लाउंज बार विला 69 में 28 अप्रैल को आयोजित होगी, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि किया जाना बाकी है.

प्रियंका चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं

बिपाशा बसु की ओर से शादी को लेकर जारी किए गए बयान के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी दोनों की शादी के फैसले पर खुशी जताई है.

बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. करण की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT