Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019विनोद खन्ना को आखिरी सलाम: बॉलीवुड में शोक की लहर

विनोद खन्ना को आखिरी सलाम: बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनते ही पूरा देश शोक में डूब गया है.  

स्मिता चंद
एंटरटेनमेंट
Updated:
विनोद खन्ना के निधन से बॉलीवुड भी शोक में डूबा है. (फोटो: द क्विंट)
i
विनोद खन्ना के निधन से बॉलीवुड भी शोक में डूबा है. (फोटो: द क्विंट)
null

advertisement

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनते ही पूरा देश शोक में डूब गया है. बॉलीवुड के तमाम सितारे भी गमगीन हैं. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की कई हस्तियां अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं. मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में पूरा बॉलीवुड जमा हुआ.

विनोद खन्ना के खास दोस्त ऋषि कपूर ने अपनी प्रोफाइल फोटो में विनोद खन्ना की तस्वीर लगाई है. उन्होंने अपनी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए अपना दुख जताया.

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी विनोद खन्ना के निधन पर शोक जताया है.

विनोद खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने खास दोस्त के निधन पर दुख जताया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

फिल्म निर्देशक करण जौहर ने भी ट्विटर पर खेद जताया

कई फिल्मों में विनोद खन्ना की हिरोइन रह चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी के लिए खबर काफी दुखी करने वाला है.

एक निजी चैलन से बात करते हुए अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा, ये बेहद दुखद खबर है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कई साल पहले एक सीरियल में विनोद खन्ना के साथ काम किया था. जब उन्होंने ये खबर सुनी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, स्मृति ने ट्विटर पर खेद जताया

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 27 Apr 2017,05:28 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT