Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cannes में ऐश्वर्या राय का हसीन अंदाज, देखिए उनके अलग-अलग लुक्स

Cannes में ऐश्वर्या राय का हसीन अंदाज, देखिए उनके अलग-अलग लुक्स

कभी मरमेड तो कभी एंजेल! कांस के रेड कार्पेट पर चमकी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती...

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
i
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज कल अपनी बेटी आराध्या के साथ 72वें कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हैं. कांस से उनके एक के बाद एक स्टाइलिश लुक्स सामने आ रहे हैं. अपने लुक्स की कुछ फोटो ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है.

कांस में दूसरे दिन ऐश्वर्या व्हाइट कलर के ट्यूब पेटर्न वाले फेदर गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका लुक परियों की तरह दिया गया था.

ऐश्वर्या राय बच्चन दूसरे दिन कांस में. (फोटो: ट्विटर) 
ऐश्वर्या व्हाइट कलर के ट्यूब पेटर्न वाले फेदर गाउन में.(फोटो: ट्विटर) 
ऐश्वर्या राय बच्चन दूसरे दिन कांस में पोज देती हुईं.(फोटो: ट्विटर) 
सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं ऐश्वर्या(फोटो: ट्विटर) 

इसके अलावा ऐश्वर्या ने अपनी कई तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वो ग्लैमरस लुक में नजर आ रहीं हैं. अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई एक तस्वीर में उन्होंने ब्लू हाईवेस्ट जींस के साथ व्हाइट टॉप पहना हुआ है, और इसके साथ उन्होंने डेनिम का ही लंबा श्रग पहना हुआ है. ऐश्वर्या ने इसके साथ रेड हील्स पहनी, और रेड लिपस्टिक और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

एक और लुक में ऐश्वर्या रेड प्रिंटेड जैकेट पहने दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने ब्लू जींस और ब्लैक टॉप पहना और रेड लिपस्टिक लगाई है. ऐश की रेड हील्स उनके इस लुक्स को कॉम्प्लीमेंट कर रही हैं. अपने इस लुक के साथ भी उन्होंने सनग्लासेस पहने हैं.

तीसरी तस्वीर जो ऐश्वर्या ने कांस से शेयर की उसमें उन्होंने ऑफ-शोल्डर रेड और व्हाइट स्ट्राइप्ड मैक्सी ड्रेस पहनी है, जिसे Leal Daccarett ने डिजाइन किया है. वहीं उन्होंने अपनी जो चौथी तस्वीर शेयर की है उसमें वो ब्लू ड्रेस के साथ रेड लिप्स्टिक लगाए नजर आ रही हैं.

कांस में पहले दिन ऐश्वर्या Jean-Louis Sabaji के गोल्डन मेटैलिक स्नेक-स्किन वाले फिश-कट गाउन में नजर आईं थीं. उनका ये वन-शोल्डर गाउन काफी खास था. इस लुक में ऐश्वर्या किसी मर्मेड से कम नहीं लग रहीं थीं.

ऐश्वर्या से पहले दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और हिना खान जैसी बॉलीवुड हसीनाएं इस साल कांस के रेड कार्पेट पर चल चुकी हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 May 2019,08:31 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT