Lakme Fashion Week 2019: रैंप पर अनिल कपूर और रणवीर सिंह का डांस

मुंबई में लक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए.

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
लक्मे फैशन वीक 2019
i
लक्मे फैशन वीक 2019
(फोटो: योगेन शाह)

advertisement

मुंबई में लक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए. अनिल कपूर अपनी भतीजी जाहन्वी कपूर के साथ रैंप पर वॉक करते नजर आए, तो वहीं रणवीर सिंह के साथ उनका डांस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शनिवार रात जाहन्वी, रणवीर सिंह और अनिल कपूर तीनों ने एक साथ रैंप पर जलवा बिखेरा

शनिवार को लक्मे फैशन वीक की ये शाम अनिल कपूर और रणवीर सिंह ने खास बना दी, जब दोनों एक साथ डांस करते नजर आए. रैंप पर दोनों ने खूब मस्ती की, वहीं उनका साथ दिया जाह्नवी कपूर ने.

रणवीर सिंह और अनिल कपूर की केमिस्ट्री फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में भी नजर आई थी. इस फिल्म में रणवीर ने अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभाया था. दोनों के बीच काफी अच्छी बॉडिंग हैं. अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं.

लक्मे फैशन वीक में जाह्नवी कपूर अपने अंकल अनिल कपूर के साथ फैशन डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं. ब्लैक कलर की ड्रेस में जाह्नवी काफी हसीन नजर आ रही थीं.

जाह्नवी कपूर अपने अंकल अनिल कपूर के साथ इस अंदाज में नजर आईं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT