Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फोटो शेयर कर अर्जुन कपूर ने किया गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को विश

फोटो शेयर कर अर्जुन कपूर ने किया गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को विश

अर्जुन ने इटली में हॉलीडे से शेयर की फोटो

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
अर्जुन ने इटली में हॉलीडे से शेयर की फोटो
i
अर्जुन ने इटली में हॉलीडे से शेयर की फोटो
(फोटो: इंस्टाग्राम)

advertisement

बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, इसी बीच उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी एक प्यारी सी फोटो शेयर कर मलाइका को बर्थडे विश किया है.

मलाइका संग हॉलीडे की एक फोटो शेयर कर अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड को विश किया. इस फोटो की कैप्शन में अर्जुन ने एक दिल बनाया है.

अर्जुन के बर्थडे पर भी मलाइका ने कुछ इसी अंदाज में उन्हें विश किया था. मलाइका ने मालदीव में दोनों की छुट्टियां मनाते हुए फोटो शेयर की थी.

काफी समय तक अपने रिश्ते को छिपाने के बाद कुछ महीने पहले ही अर्जुन-मलाइका ने पब्लिक में इसपर खुलकर बोला. अपने से कम उम्र के लड़के को डेट करने पर मलाइका को कई बार आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा है.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अपने रिश्ते को लेकर कहा था, 'एक रिश्ता दो लोगों और दिलों के बीच में होता है. अफसोस है कि हम ऐसे समाज में रहते हैं जो समय के साथ आगे बढ़ना नहीं जानता. अगर लड़का बड़ा है तो उसे स्वीकारने में दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर लड़की बड़ी है तो उसे डेसपरेट या बुड्ढी कहा जाता है.'

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मलाइका ने धूमधाम से मनाया बर्थडे

मंगलवार रात को मलाइका ने अपने करीबी दोस्तों के साथ धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया. इस बर्थडे बैश की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

मलाइका की बर्थडे पार्टी में उनकी बहन अमृता अरोड़ा, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, गौरी खान, करीना कपूर खान, करण जौहर, श्वेता बच्चन नंदा, शिल्पा शेट्टी, आनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, संजय कपूर-महीप कपूर समेत कई सितारे पहुंचे थे.

बेटे अहान संग मलाइका ने काटा केक.

मलाइका को आखिरी बार बड़े पर्दे पर ‘पटाखा’ फिल्म के गाने ‘हेलो-हेलो’ में देखा गया था.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT