Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘कॉफी विद करण’ में  मलाइका का इजहार ए मोहब्बत,’मुझे अर्जुन पसंद’ 

‘कॉफी विद करण’ में  मलाइका का इजहार ए मोहब्बत,’मुझे अर्जुन पसंद’ 

पिछले काफी दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर्स और शादी की चर्चा गर्म है

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
पिछले काफी दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर्स और शादी की चर्चा गर्म है
i
पिछले काफी दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर्स और शादी की चर्चा गर्म है
फोटो: योगेन शाह 

advertisement

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी वक्त से लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों स्टार्स अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाईम बिताते हुए नजर आते हैं. पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों ने इस बात को खुलकर कभी कबूल नहीं किया, लेकिन करण जौहर के शो कॉफी विद करण में मलाइका ने पहली बार ये कबूल किया है कि उन्हें अर्जुन पसंद हैं.

दरअसल करण जौहर के हालिया एपिसोड में ‘कॉफी विद करण’ में किरण खेर, मल्लिका दुआ , मलाइका अरोड़ा और वीर दास शामिल हुए. इस शो में करण जौहर ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि उसने अर्जुन कपूर को चुना है, जिसके जवाब में मलाइका अरोड़ा कहती हैं, "मुझे अर्जुन कपूर पसंद है, चाहे इस तरह या उस तरह." ये एपिसोड रविवार को ऑन एयर किया जाएगा. इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है. जहां मलाइका, अर्जुन के लिए इजहार- ए- मोहब्बत करती हुई नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कॉफी विद करण के इस सीजन में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का अफेयर सबसे हॉट टॉपिक रहा है. इससे पहले अर्जुन कपूर अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ करण के शो में शामिल हुए थे. इस दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह सिंगल नहीं हैं. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा इस सीजन बतौर गेस्ट आई तो भी करण जौहर ने दोनों की शादी का जिक्र किया था.

करीना ने भी किया कन्फर्म

कॉफी विद करण के फिनाले एपिसोड में करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने भी अर्जुन कपूर और मलाइका के अफेयर को कन्फर्म कर दिया था. इस एपिसोड में करण जौहर ने प्रियंका से पूछा कि तुम्हें पता है कि इंडस्ट्री में कौन किसे डेट कर रहा है. प्रियंका ने कहा कि मुझे पता है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डेट कर रहे हैं.

मलाइका के अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन और मलाइका अक्सर साथ में देखे जाते हैं. कोई इवेंट हो या फंक्शन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अर्जुन-मलाइका के संग इन सितारों ने की जमकर पार्टी

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT