Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राज कपूर की पत्नी कृष्णा का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर 

राज कपूर की पत्नी कृष्णा का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर 

राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी 1946 में हुई थी

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी 1946 में हुई थी
i
राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी 1946 में हुई थी
(फोटो कोलाज: Quint Hindi)

advertisement

दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी उम्र 87 साल थी. उनके बेटे रणधीर कपूर ने बताया, “आज सुबह पांच बजे मेरी मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उम्र भी इसमें एक बड़ा कारण रहा. उनके निधन से हम बेहद दुखी हैं.'' उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार चेंबुर शवदाह गृह में किया जाएगा.

राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी 1946 में हुई थी. उनके पांच बच्चों में दो बेटियां रितु और रीमा हैं जबकि तीन बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव हैं. 1988 में राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपने परिवार को एक साथ जोड़े रखा. वो कपूर खानदान की सबसे बुजुर्ग सदस्यों में से थीं.

राज कपूर और कृष्णा की आर्काइव तस्वीर

कृष्णा के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक लहर छा गई है. सितारे ट्वीट कर अपना दुख जता रहे हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 01 Oct 2018,10:18 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT