Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महेंद्र कपूर: वो आवाज जिसने देशभक्ति और रूमानियत में डाल दी जान 

महेंद्र कपूर: वो आवाज जिसने देशभक्ति और रूमानियत में डाल दी जान 

महेंद्र कपूर के गाए देशभक्ति गाने जितने मशहूर हैं, उतने ही यादगार हैं उनके गाए रोमांटिक गाने भी

शौभिक पालित
बॉलीवुड
Updated:
महेंद्र कपूर के गाए देशभक्ति गाने जितने मशहूर हैं, उतने ही यादगार हैं उनके गाए रोमांटिक गाने भी
i
महेंद्र कपूर के गाए देशभक्ति गाने जितने मशहूर हैं, उतने ही यादगार हैं उनके गाए रोमांटिक गाने भी
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

बॉलीवुड में जब-जब पुराने दौर के देशभक्ति गानों का जिक्र होता है, तो महेंद्र कपूर का नाम बड़े प्यार और अदब से लिया जाता है. 'मेरे देश की धरती सोना उगले', 'है प्रीत जहां की रीत सदा', 'मेरा रंग दे बसंती चोला' जैसे गानों में अपनी आवाज देकर महेन्द्र कपूर देशभक्ति गीतों का पर्याय बने. यही वजह है कि देशभक्ति फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले मनोज कुमार के साथ उनकी आवाज का जबरदस्त तालमेल बैठा. हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को ये देशभक्ति गाने शहरो-कस्बों के स्कूलों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक गूंजते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने 'नीले गगन के तले', 'तुम अगर साथ देने का वादा करो', 'चलो एक बार फिर से अजनबी', 'किसी पत्थर की मूरत' जैसे रोमांटिक गाने भी गए. ये खूबसूरत गाने आज के दौर में भी उतने ही पसंद किए जाते हैं. अपने चार दशक के फिल्मी सफर में कई भाषाओं में करीब 25 हजार गीत गाने वाले महेंद्र कपूर के जन्मदिन के मौके पर आइए सुनते हैं उनके ऐसे ही कुछ सदाबहार गाने-

नीले गगन के तले

मेरे देश की धरती

चलो एक बार फिर से

तुम अगर साथ देने का वादा करो

है प्रीत जहां की रीत सदा

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मेरा रंग दे बसंती चोला

किसी पत्थर की मूरत से

लाखों हैं यहां दिलवाले

बीते हुए लम्हो की कसक

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 09 Jan 2019,08:16 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT