Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रिया प्रकाश अब अपने इस लुक से लोगों को कर रही हैं घायल  

प्रिया प्रकाश अब अपने इस लुक से लोगों को कर रही हैं घायल  

प्रिया प्रकाश वारियर अपनी पहली ही मलयालम फिल्‍म ‘उरु उदार लव’ के एक गाने से रातों रात इंटरनेट सेनसेशन बन गई थीं

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर
i
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर
फोटो:Instagram 

advertisement

अपने नैनों से लोगों को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुईं हैं. पहले तो प्रिया ने पूरे देश को अपनी नजरों से दिवाना बनाया फिर उनकी सुरीली आवाज ने लोगों को हैरान कर दिया अब प्रिया अपने नये साड़ी लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.

प्रिया प्रकाश अपने इस नए फोटो में पारंपरिक कसावु साड़ी में नजर आ रही हैं. ऑफ वाइट कलर और गोल्‍डन बॉर्डर वाली इस साड़ी में प्रिया काफी खूबसूरत लग रही हैं. साड़ी के साथ रेड कलर के कॉन्‍ट्रास्‍ट ब्‍लाउज में प्रिया का देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इससे पहले भी प्रिया की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन साड़ी वाले अंदाज में प्रिया की ये तस्वीर पहली बार सामने आई है.

आपको बता दें इससे पहले प्रिया का सुरीली आवाज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. प्रिया वीडियो में अयालम नियानम तमिल फिल्म के गाने अयालिंते अयांगलिल गा रही हैं.

आपको बता दें प्रिया प्रकाश वारियर अपनी पहली ही मलयालम फिल्‍म 'उरु उदार लव' के एक गाने से रातों रात इंटरनेट सेनसेशन बन गई थीं. प्रिया की ये फिल्म. 'उरु उदार लव' एक रोमांटिक ड्रामा है जो इसी साल 14 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

यह भी देखें:BREAKING: प्रिया प्रकाश के नैन मटक्के के पीछे पाकिस्तान की साजिश!

यह भी देखें:

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 29 Aug 2018,10:33 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT