Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बर्थडे पर रेड ड्रेस में झूम उठीं प्रियंका, पति ने शेयर किया वीडियो

बर्थडे पर रेड ड्रेस में झूम उठीं प्रियंका, पति ने शेयर किया वीडियो

प्रियंका ने मयामी में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
प्रियंका ने मयामी में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे
i
प्रियंका ने मयामी में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे
(फोटो: इंस्टाग्राम)

advertisement

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार, 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. उनकी बर्थडे पार्टी से पति निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस में डांस करती दिख रही हैं.

इस वीडियो में प्रियंका एक शाइनिंग रेड ड्रेस में बर्निंग गाने पर डांस कर रही हैं. निक ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और लिखा है- रेड ड्रेस में बर्थडे गर्ल.

इसके साथ ही उन्होंने ताली बजाते हुए अपना जिफ भी लगाया है.

निक ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए लिखा- आई लव यू बेबी, हैप्पी बर्थडे.

ससुराल वालों ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रियंका चोपड़ा के ससुर केविन जोनस ने भी बहु को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘तुम्हें खूब सारा प्यार. हमें खुशी है कि तुम हमारे परिवार का हिस्सा हो. हमारे बेटे को इतना खुश रखने के लिए थैंक्यू.’

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस परिणीति ने भी अपनी बड़ी बहन के लिए खास मैसेज लिखा. मयामी में हुए प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन में परिणीति भी शामिल हुईं. उन्होंने पार्टी से फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मयामी में बर्थडे गर्ल के साथ. हैप्पी बर्थडे मिमी दी. आपके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा, एक्ट्रेस और सिस्टर.’

प्रियंका की आने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी हो गई है और ये इस साल रिलीज हो सकती है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT