Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका-निक की शादी की तारीख फाइनल, 2 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

प्रियंका-निक की शादी की तारीख फाइनल, 2 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

प्रियंका और निक जोधपुर में शादी के बंधन में लेंगे सात फेरे

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
null
i
null
null

advertisement

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तारीख फाइनल हो गई हैं. अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाला ये कपल 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फंक्शन 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा.

फिल्मफेयर में छपी एक खबर मुताबिक, प्रियंका की 'गोद भराई' रस्म अक्टूबर महीने में न्यूयॉर्क शहर में होने वाली है. इसके बाद दोनों की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन जोधपुर के शानदार उम्मैद भवन पैलेस में किया जाएगा. इस समारोह में 200 मेहमान शरीक होंगे.

आपको बता दें कुछ दिन पहले प्रियंका और निक की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आईं थीं. इन तस्वीरों में प्रियंका और निक जोधपुर की सैर करते नजर आ रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों कपल शादी की तैयारी के लिए जोधपुर आए थे.

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी. इस तस्वीर में प्रियंका और निक जोधपुर के महाराज सुदिप्त दत्त के साथ नजर आ रहे थे.

प्रियंका ने दूल्हा तो विदेशी चुना फिर शादी उमैद पैलेस से क्यों?

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका ने पॉप स्टार निक के साथ अपने रिश्ते की ऑफिशियल जानकारी इसी साल 18 अगस्त को दी थी. मुंबई के एक होटल में आयोजित सगाई समारोह में प्रियंका और निक ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी, जिसमें दोनों के परिवार मौजूद थे. दोनों की सगाई के बाद से लगातार प्रियंका और निक की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं थी.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास अगले महीने जोधपुर में लेंगे सात फेरे?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 17 Oct 2018,12:56 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT