Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ऋषि कपूर की याद में प्रियंका ने लिखा- उन्होंने प्यार को आसान बनाया

ऋषि कपूर की याद में प्रियंका ने लिखा- उन्होंने प्यार को आसान बनाया

30 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
30 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया
i
30 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया
(फोटो: इंस्टाग्राम/प्रियंका चोपड़ा)

advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके जाने से दुखी है. एक्टर प्रिंयका चोपड़ा ने उनकी याद में टाइम मैगजीन में एक आर्टिकल के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है. प्रियंका ने ऋषि कपूर की तारीफ में लिखा कि उनकी मुस्कान लोगों का दिल मोह लेती थी.

“वो शरारती, विद्रोही, भावुक थे - और उन्होंने प्यार करने को इतना आसान बना दिया. ऋषि कपूर के प्यार में क्या फर्क था? इसमें शेक्सपियर हीरो का जुनून और मासूमियत थी. उनका करिज्मा उनकी शानदार मुस्कान में था, जो फैंस का दिल जीत लेती थी. और जब वो डांस करते थे, हमारा मन करता था कि हम भी उनके साथ नाचने लगें.”
प्रियंका चोपड़ा जोनस

ऋषि कपूर की दूसरी पारी के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने लिखा, “अपने करियर के दूसरे पड़ाव में, वो अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने लगे. उन्होंने ऐसा रोल प्ले किया, जो उनकी शुरुआती दिनों से बिलकुल अलग था. मुझे उनके साथ ‘अग्निपथ’ में काम करना सौभाग्य मिला.” ‘अग्निपथ’ में ऋषि कपूर ने विलेन, राउफ लाला का किरदार निभाया था. इस किरदार को खूब तारीफें मिलीं थीं.

“ऋषि कपूर का जाना हिंदी सिनेमा में एक जगत का अंत है, लेकिन फिल्मों में उनका योगदान, आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा. उनका खूबसूरत परिवार, नीतू मैम, रिद्धिमा और रणबीर: इस दुख में दुनिया आपके साथ है.”
प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका ने आखिर में ऋषि कपूर के पिता राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' को कोट करते हुए लिखा, “शो मस्ट गो ऑन. ऋषि सर, मैजिक, यादों के लिए शुक्रिया ऋषि सर. मैं आपको निजी रूप से जानने का अवसर देने के लिए बहुत आभारी हूं. आपकी मुस्कान, जीवन के लिए आपका उत्साह... मैं हमेशा आपको याद रखूंगी. विदाई, चिंटू अंकल. हिंदी सिनेमा कभी भी एक जैसा नहीं रहेगा.”

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल की सुबह 8:45 पर मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. पिछले 2 सालों से उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था. पिछले साल ही वो इलाज के बाद भारत लौटे थे. उनके फैंस फिर उन्हें पर्दे पर देखने के लिए इंतजार में बैठे थे, लेकिन मौत के आगे भला किसकी चली है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT