Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका चोपड़ा के सिंदूर पर मचा बवाल, मां मधु ने दिया ये जवाब

प्रियंका चोपड़ा के सिंदूर पर मचा बवाल, मां मधु ने दिया ये जवाब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई थी

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा
i
पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

शादी के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ सिंदूर और चूड़े में नजर आ रही हैं. लेकिन उनका ये लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. ट्विटर पर कुछ लोगों ने उनके इस नए लुक को लेकर कमेंट किया है, जिसका जवाब खुद उनकी मां मधु चोपड़ा ने दिया है.

ट्विटर पर यूजर्स प्रियंका चोपड़ा के उस कमेंट की याद दिला रहे हैं, जिसमें उन्होंने कभी फेमनिज्म पर स्टैंड लेते हुए एक बयान दिया था. 
(ट्विटर स्क्रीन शॉट)

प्रियंका चोपड़ा ने तो इस कमेंट पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी मां ने ट्वीट करते हुए लिखा है- सिंदूर अब बंधन का पर्याय नहीं है, देखिए प्रियंका इसे रोज साबित कर रही है.

(फोटो: ट्विटर)

जोधपुर में हुई थी प्रियंका निक की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई थी. 1 दिसंबर को उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाज और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी. प्रियंका-निक की शादी में 200 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे.

शादी के बाद प्रियंका और निक ने अपना पहला रिसेप्‍शन में दिल्‍ली में दिया था. जिसमें कई दिग्गज मेहमान शामिल हुए थे. इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और प्रियंका और निक को शादी की बधाई दी. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की मुंबई में 20 दिसंबर को रिसेप्शन दे सकते हैं. इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- प्रियंका-निक की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, देखिए यहां

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT