Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका-निक के रिसेप्शन में PM का ठहाका,ट्विटर पर लोगों की चुटकी 

प्रियंका-निक के रिसेप्शन में PM का ठहाका,ट्विटर पर लोगों की चुटकी 

लोगों ने अंदाज लगाया आखिर तीनों के बीच ठहाकों का क्या है राज 

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
प्रियंका -निक का रिसेप्शन
i
प्रियंका -निक का रिसेप्शन
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

चार दिन तक चले शादी की सेरेमनी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का रिसेप्शन 4 दिसंबर को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ. रिसेप्शन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के साथ ठहाका लेते पीएम की तस्वीर छा गई. लोगों ने भी इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. तस्वीर में प्रियंका, निक और पीएम मोदी ठहाके लगाते दिखे और सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगाता रहे कि यह ठहाका किस चीज पर लग रहा है.

रिसेप्शन में प्रियंका क्रीम-सिल्वर लहंगे में नजर आईं वहीं निक जोनास नेवी ब्लूवेलेवेट सूट में दिखे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति- रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी की थी. इस शादी में देश और दुनिया के तमाम मेहमान शामिल हुए. करीब 200 मेहमान इस शाही शादी में शामिल हुए.

प्रियंका की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं. प्रियंका चोपड़ा अब दिल्ली में रिसेप्शन के बाद मुंबई में भी रिसेप्शन देंगी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल होंगे.

शादी के बाद जोधपुर से निकले प्रियंका-निक, देखें तस्वीरें

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 05 Dec 2018,08:35 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT