Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019तैमूर के वीडियो पर फिदा हुईं दीपिका-आलिया, कहा, ‘’चुरा लो इसे’’

तैमूर के वीडियो पर फिदा हुईं दीपिका-आलिया, कहा, ‘’चुरा लो इसे’’

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हाल ही किसी के लिए आहें भरती और प्यार लुटाती नजर आई हैं

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हाल ही किसी के लिए आहें भरती और प्यार लुटाती नजर आई हैं
i
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हाल ही किसी के लिए आहें भरती और प्यार लुटाती नजर आई हैं
फोटो:Twitter 

advertisement

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हाल ही किसी के लिए आहें भरती और प्यार लुटाती नजर आई हैं. लेकिन न तो वो रणवीर सिंह हैं और न ही रणबीर कपूर. ये दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी और के लिए नहीं, बल्कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के एक वीडियो पर आहें भरती नजर आईं.

तैमूर का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर आलिया और दीपिका का मजेदार रिएक्शन सामने आया है. इस वीडियो पर दीपिका ने लिखा, 'चुरा लो इसे' तो वहीं आलिया ने कमेंट किया, 'ओह माइ गॉड'. तैमूर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दरअसल, यह वीडियो एक शूटिंग सेट का है, जहां करीना कपूर और सैफ अली खान एक ऐड के लिए महबूब स्टूडियो में शूट कर रहे थे. बांद्रा के इस स्टूडियो में सैफ-करीना छोटे नवाब तैमूर को भी साथ ले गए थे. जब सैफ-करीना शूटिंग कर रहे थे तब तैमूर असिस्टेंट्स के साथ खलते नजर आए. वीडियो को एक हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर किया है, जिसमें तैमूर हेयर ब्लोअर से खेलते नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं.

पूनम दमनिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर खान एक फोटो के लिए पोज करते नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं. एक बॉलीवुड स्टार की तरह ही फोटोग्राफर्स भी हमेशा तैमूर की फोटो के लिए तैयार रहते हैं और उनके क्यूट अंदाज के कई दीवाने भी हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और लोग उसे काफी पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: sacred Games के सेट पर पहुंचे तैमूर, पापा सैफ अली खान संग की मस्ती

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT