Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019स्वरा ने फिर उठाया सवाल, चिन्मयानंद पर क्यों नहीं लगा रेप का चार्ज

स्वरा ने फिर उठाया सवाल, चिन्मयानंद पर क्यों नहीं लगा रेप का चार्ज

स्वरा भास्कर ने एक बार फिर चिन्मयानंद मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Published:
स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर जताई नाराजगी
i
स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर जताई नाराजगी
(फोटो: Altered By Quint Hindi)

advertisement

बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर ने एक बार फिर चिन्मयानंद मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पर अभी तक रेप का आरोप चार्ज नहीं लगा है.

स्वरा ने ट्विटर पर लिखा, सुबह 6 बजे मसाज, दोपहर 2:30 बजे सेक्स- लॉ स्टूडेंट ने याद किए चिन्मयानंद के साथ हॉरर सेशन. भयानक! और ये फिर बताने की जरूरत है कि इस आदमी पर अभी तक रेप का चार्ज नहीं लगाया गया है!

(स्क्रीनशॉट: ट्विटर)
कुछ समय पहले स्वरा भास्कर ने चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की की गिरफ्तारी पर भी नाराजगी जताई थी. छात्रा की गिरफ्तारी को शर्मनाक बताते हुए स्वरा ने लिखा था, ‘बेटी इन्हीं से बचाओ.’

इस ट्वीट के बाद स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के भी निशाने पर आ गईं थीं. इस बीच एक ट्विटर यूजर ने स्वरा पर भद्दी टिप्पणी की. स्वरा ने उस ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो हम यहां नहीं लिख सकते. स्वरा ने लिखा-

(स्क्रीनशॉट: ट्विटर)

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने 25 सितंबर को गिरफ्तार किया. पीड़िता और उसके दोस्तों पर चिन्मयानंद से जबरन उगाही करने का आरोप है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT