Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्तान’ में तीरंदाज बनीं फातिमा शेख,फर्स्ट लुक जारी 

‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्तान’ में तीरंदाज बनीं फातिमा शेख,फर्स्ट लुक जारी 

इस फिल्म के 6 अलग-अलग किरदारों को मोशन पिक्चर के जरिए रिवील किया जाएगा

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्तान’ में फातिमा शेख
i
‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्तान’ में फातिमा शेख
(फोटो: Twitter)

advertisement

फिल्म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्तान’ के किरदार अब एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. पहले अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया और अब यश राज फिल्म्स ने फातिमा शेख का लुक रिलीज किया है. फातिमा फिल्म में जाफिरा बनी हैं, जो एक योद्धा है. जारी किए गए मोशन पोस्ट में फातिमा युद्ध के मैदान में तीरंदाजी करती नजर आ रही हैं.

लॉर्ड जॉन क्लाइव के कैरेक्टर का लुक भी जारी

वाईआरएफ ने "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" के क्रूर, बुरे, कुशल और निर्दयी खलनायक लॉर्ड जॉन क्लाइव के पोस्टर को भी जारी किया है. जो ईस्ट इंडिया कंपनी के कमांडर है. ब्रिटिश एक्टर लॉयड ओवेन का किरदार लॉर्ड जॉन क्लाइव एक ऐसा दुश्मन है जिसे कभी कोई दुश्मनी भी नहीं रखना चाहेगा.

अमिताभ बच्चन बने हैं खुदाबख्श

विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्तान’ में अभिताभ बच्चन का लुक भी जारी हो चुका है. यशराज बैनर ने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया. अमिताभ का कैरेक्टर है खुदाबख्श, जो ठगों के सरदार का किरदार निभा रहे हैं.

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान एक एक्शन फिल्म है. आमिर खान, फातिमा शेख और कटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म 8 नवंबर, 2018 को दिवाली पर रिलीज होने वाली है. हाल ही में इस फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें ये जानकारी दी गई थी कि इस फिल्म के 6 अलग-अलग किरदारों को मोशन पिक्चर के जरिए रिवील किया जाएगा.

इस फिल्म में रोनित रॉय,अब्दुल कादिर आमिन और सत्यदेव कांचराना भी नजर आएंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 19 Sep 2018,01:43 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT