Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘खानदानी शफाखाना’ ट्रेलर: सेक्स क्लीनिक चलातीं सोनाक्षी की कहानी

‘खानदानी शफाखाना’ ट्रेलर: सेक्स क्लीनिक चलातीं सोनाक्षी की कहानी

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा ने भाई-बहन का रोल निभाया है

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा ने भाई-बहन का रोल निभाया है
i
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा ने भाई-बहन का रोल निभाया है
(फोटो: ट्विटर/सोनाक्षी सिन्हा)

advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और रैपर बादशाह की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में समाज में टैबू बन चुके सेक्स जैसे विषय को दिखाया गया है.

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा ने भाई-बहन का रोल निभाया है.

सोनाक्षी फिल्म में एक क्लीनिक चलाती दिखेंगी, जहां लोग अपनी सेक्स समस्याएं लेकर आएंगे. एक महिला के सेक्स क्लीनिक चलाने को फिल्म में कॉमिक अंदाज में दिखाया गया है.

इससे पहले सोनाक्षी ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं जितना बोलूंगी लोगों को उतनी ही शर्म आनी है.' सोनाक्षी ने बताया था कि फिल्म के टाइटल के लिए मेकर्स को काफी मेहनत करनी पड़ी थी, जिसके बाद ‘खानदानी शफाकाना’ टाइटल तय किया गया.

(स्क्रीनशॉट: instagram/@aslisona)

इस फिल्म से शिल्पी दासगुप्ता डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में सोनाक्षी, बादशाह के अलावा अनु कपूर, वरुण शर्मा लीड रोल में हैं. 'खानदानी शफाखाना' 26 जुलाई को रिलीज होगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 Jun 2019,06:45 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT