Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bollywood Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: मनमोहन का बहाना,सोनिया-राहुल पर निशाना

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: मनमोहन का बहाना,सोनिया-राहुल पर निशाना

फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं.

क्विंट हिंदी
बॉलीवुड
Updated:
एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर,
i
एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर,
(फिल्म पोस्टर)

advertisement

अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं. ट्रेलर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, कि मनमोहन सिंह के बहाने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है. ट्रेलर की शुरुआत होती है, मनमोहन सिंह की तारीफ से और उन्हें शरीफ बताते हुए फेमिली ड्रामा का शिकार बताया जा रहा है.

3 मिनट के ट्रेलर में सोनिया गांधी के मनमोहन सिंह को पीएम चुनने से लेकर न्यूक्लियर डील, कश्मीर मुद्दा और तमाम घोटालों का भी जिक्र किया गया है.

ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है, कि कैसे मनमोहन सिंह को कुर्सी से हटाने के लिए साजिश रची जाती है और राहुल गांधी के अभिषेक की प्लानिंग होती है. मनमोहन सिंह और पार्टी के बीच खामोश जंग की शुरुआत होती है और मनमोहन सिंह को हटाकर राहुल गांधी को लीड करने की जिम्मेदारी देने की सोनिया तैयारी करती हैं.

ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे मनमोहन सिंह की पत्नी उन्हें समझा रही हैं कि आपकी पार्टी आपको कितना बदनाम करेगी. आप कुछ बोलते क्यों नहीं? मनमोहन सिंह की खामोशी का जिक्र अक्सर किया जाता है, इस ट्रेलर में भी ये दिखाया गया है, कि कैसे मनमोहन सिंह तमाम दिक्कतों को खामोशी से झेलते हैं.

संजय बारू की किताब पर बनी है फिल्म

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की इसी नाम पर लिखी किताब पर आधारित है. इसमें यूपीए प्रशासन की कई अनकही अनसुने वाकयों का जिक्र है, खासतौर से मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बीच.

अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू के किरदार में नजर आएंगे. वहीं एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, सुजैन बर्नर्ट पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, आहना कुमरा प्रियंका गांधी और अर्जुन माथुर राहुल गांधी का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर विजय गुट्टे हैं, जबकि हंसल मेहता फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 27 Dec 2018,02:56 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT