Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्या मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर शादी करने वाले हैं?

क्या मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर शादी करने वाले हैं?

हाल ही में हाथ में हाथ थामे चलने वाले इस कपल का एक वीडियो भी वायरल हुआ था.

क्‍व‍िंट हिंदी
सितारे
Published:
इंडियाज गॉट टैलेंट में स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे अर्जुन कपूर
i
इंडियाज गॉट टैलेंट में स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे अर्जुन कपूर
(फोटो  इंस्टाग्राम)

advertisement

बॉलीवुड में चल रहीं अटकलों पर अगर भरोसा किया जाए तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

फिल्मफेयर को एक सूत्र ने बताया-

“मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के बेहद करीब हैं. उन्होंने कभी एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात नहीं की है, लेकिन वे अपनी निजी दुनिया में बेहद खुश हैं. वे दोनों अब एक मजबूत रिलेशन में हैं. मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं और अगले साल तक शादी के बंधन में बांधने की योजना बना रहे हैं.”

हाल ही में जब अर्जुन कपूर इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर पहुंचे थे, तो उन्होंने अपनी फिल्म की हीरोइन परिणीति चोपड़ा की बजाय मलाइका अरोड़ा (शो के को-जज) के बगल में बैठने का फैसला किया था.

शो के स्टेज पर जाने के लिए हाथ में हाथ थामे चलने वाले इस कपल का वीडियो भी वायरल हुआ था.

इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर अर्जुन और मलाइका (फोटो: ट्विटर)
मलाइका ने अर्जुन के साथ सेल्फी ली थी. (फोटो: ट्विटर)

दोनों को अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन शो में भी साथ में देखा गया था, वे अगल-बगल बैठे थे.

फैशन शो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (फोटो: ट्विटर)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT