Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अस्पताल में भर्तीं सरोज खान, COVID-19 टेस्ट नेगेटिव : रिपोर्ट

अस्पताल में भर्तीं सरोज खान, COVID-19 टेस्ट नेगेटिव : रिपोर्ट

मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती सरोज खान

क्विंट हिंदी
सितारे
Updated:
मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती सरोज खान
i
मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती सरोज खान
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

वेटरन कोरियोग्राफर सरोज खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरोज खान को सांस लेने में परेशानी हो रही थी.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरोज खान का कोरोना वायरस का टेस्ट नेगेटिव आया है. एक रिश्तेदार ने पब्लिकेशन को बताया, "सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें बांद्रा ईस्ट के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी सेहत अब बेहतर है और एक-दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. उनमें कोरोना वायरस के लक्ष्ण नहीं हैं. उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है."

सरोज खान को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं. ये अवॉर्ड खान को 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन', 'देवदास' के गाने 'डोला रे डोला' और 'जब वी मेट' के गाने 'ये इश्क हाये' के लिए मिला था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 24 Jun 2020,10:46 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT