Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 देखिए किस अंदाज में दीपिका ने रणवीर सिंह को बर्थडे विश किया  

देखिए किस अंदाज में दीपिका ने रणवीर सिंह को बर्थडे विश किया  

इस साल नवंबर में रणवीर और दीपिका की शादी की अटकलों का बाजार गर्म है.

क्विंट हिंदी
सितारे
Updated:
इस साल नवंबर में रणवीर और दीपिका की शादी की अटकलों का बाजार गर्म है.
i
इस साल नवंबर में रणवीर और दीपिका की शादी की अटकलों का बाजार गर्म है.
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

रणवीर सिंह के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. शुक्रवार को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रणवीर के लिए एक पोस्ट शेयर किया. दीपिका ने खुद की डांस करती हुई एक GIF इमेज शेयर करते हुए लिखा, "हे हॉटी, रणवीर सिंह. इट्स योर बर्थडे !!!"

इस साल नवंबर में रणवीर और दीपिका की शादी की अटकलों का बाजार गर्म है. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है, लेकिन फैन्स इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दूसरी ओर, रणवीर और दीपिका दोनों ही भविष्य के लिए अपनी योजनाओं के बारे में लगातार चुप्पी साधे हुए हैं. अपनी शादी के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने पहले कहा था, "ऑफिशियल होने तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं है"

“यह अटकलों का काम है. आधिकारिक नहीं होने तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है और मैं एक सिद्ध पुरुष नहीं हूं. मैं नहीं कह सकता कि यह भविष्य में इस तारीख को होगा. अभी हम दोनों ही अपने काम को लेकर बेहद व्यस्त हैं. इसके अलावा, दीपिका पीठ दर्द की समस्याओं से भी उबर रही है. इसलिए अभी हम काफी व्यस्त और परेशान हैं. इसलिए, अगर भविष्य में कोई ऐलान करना हो, तो इसके लिए आप मुझे छत से चिल्लाते हुए सुनेंगे”.  
-रणवीर सिंह
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तो रणवीर और दीपिका के फैन्स को उस दिन का बेसब्री से इंतजार रहेगा, जब बॉलीवुड का ये हॉट कपल अपनी शादी की घोषणा करेंगे. बहरहाल दीपिका के बर्थडे विश ने रणवीर का जन्मदिन तो यादगार बना ही दिया.

देखें वीडियो- रणवीर सिंह Paparazzi के लिए क्‍यों हैं पहली पसंद?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Jul 2018,11:09 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT