Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में खलल, पुलिस ने बीच में रुकवाई

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में खलल, पुलिस ने बीच में रुकवाई

करीबी दोस्तों और परिवार के साथ अपनी बर्थडे पार्टी में थे शाहरुख खान

क्‍व‍िंट हिंदी
सितारे
Updated:
करीबी दोस्तों और परिवार के साथ अपनी बर्थडे पार्टी में थे शाहरुख खान
i
करीबी दोस्तों और परिवार के साथ अपनी बर्थडे पार्टी में थे शाहरुख खान
(फोटो: योगेन शाह)

advertisement

शाहरुख खान शुक्रवार यानी 2 नवंबर को 53 साल के हो गए. इसी के साथ उनकी अगली फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया. इसलिए पार्टी तो बनती है ! शाहरुख ने मुंबई में के एक मशहूर रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी रखी. इसमें शाहरुख के कई करीबी दोस्त जैसे निखिल आडवाणी, स्वरा भास्कर मौजूद थे. साथ ही 'जीरो' की टीम में से  निर्देशक आनंद एल राय, साथी कलाकार अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ के साथ परिवार के सदस्य भी इस पार्टी में शामिल हुए.

इस बीच, शाहरुख ने अपने फैन्स के लिए भी थोड़ा समय निकाला. लेकिन इस महफिल की रौनक में कुछ ऐसा खलल पड़ा कि पुलिस को आकर पार्टी बीच में ही रुकवानी पड़ी.

सबसे पहले देखिए किंग खान को बर्थडे केक काटते हुए -

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की पार्टी देर रात तक चल रही थी. साथ ही पार्टी में तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था. ये खबर मुंबई पुलिस तक पहुंची, और उन्होंने वहां आकर रेस्तरां के मालिक से पार्टी रुकवाने को कहा. शाहरुख जब वहां से बाहर निकले तो वे पुलिस कर्मियों से घिरे हुए थे. देखिए उस वक्त का नजारा-

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 03 Nov 2018,04:29 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT