Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ फिल्म में किसका रोल करने वाली हैं?

प्रियंका ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ फिल्म में किसका रोल करने वाली हैं?

प्रियंका चोपड़ा ओशो पर बनने वाली फिल्म में काम करने का संकेत दिया है. 

क्विंट हिंदी
सितारे
Published:
प्रियंका चोपड़ा द एल्लेन शो में आएंगी.
i
प्रियंका चोपड़ा द एल्लेन शो में आएंगी.
(फोटो: Instagram)

advertisement

धूमधाम से शादी करने और स्विट्जरलैंड में हनीमून मनाने के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा काम पर लौटने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के मशहूर टॉक शो 'द एलेन शो' पर नजर आई थीं, जिसकी मेजबानी कॉमेडियन एलेन डेजेनेरस करती हैं.

इस शो पर प्रियंका चोपड़ा ने ये खुलासा किया कि वो एक फिल्म को प्रॉड्यूस करने के साथ उसमें एक्टिंग भी करने वाली हैं, जो कि नेटफ्लिक्स की मशहूर डॉक्यूमेंट्री ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ पर आधारित है. ये डॉक्यूमेंट्री भारत के आध्यात्मिक गुरु रजनीश उर्फ ओशो, उनकी अनुयायी मां आनंद शीला और दूसरे भक्तों पर आधारित है, जो अमेरिका के ओरेगन में रजनीशपुरम में बसे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो अमेरिका के डायरेक्टर बैरी लेविंसन के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट तैयार कर रही हैं और वो मां आनंद शीला के जीवन पर अधारित होगा. अब क्या प्रियंका चोपड़ा मां आनंद शीला को रोल करती हैं, ये देखने वाली बात होगी.

प्रियंका ने खुद एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके साथ कैप्शन लिखा, ''Ready for ya @theellenshow - tune in tomorrow! #isntitromantic”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ऐसा लग रहा है कि प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'इजन्ट इट लव' को प्रोमोट करने के लिए इस शो पर आ रही हैं. इस फिल्म को टॉड्ड स्ट्रॉस-शूलसन ने डायरेक्ट किया है, जिसमें रोमांटिक-कॉमेडी स्टार लियाम हेम्सवर्थ और रिबेल विलसन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में प्रियंका एक योगा इंस्ट्रक्टर का रोल निभा रही हैं.

एलेन ने भी इस शो का टीजर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसमें प्रियंका बता रही हैं कैसे निक जोनास ने उन्हें मैसेज करना शुरू किया, ताकि वो उन्‍हें डेट कर सकें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT