Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मैगजीन में प्रियंका का देसी गर्ल अवतार,लोग याद दिलाने लगे संस्कार

मैगजीन में प्रियंका का देसी गर्ल अवतार,लोग याद दिलाने लगे संस्कार

प्रियंका अमेरिका की फेमस मैगजीन इनस्टाइल के कवर पेज पर साड़ी में नजर आईं.

क्विंट हिंदी
सितारे
Updated:
Priyanka Chopra Backless Saree New Photoshoot: अमेरिकी मैगजीन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा
i
Priyanka Chopra Backless Saree New Photoshoot: अमेरिकी मैगजीन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा
(फोटो: इंस्टाग्राम)

advertisement

एक्टर प्रियंका चोपड़ा का 'देसी गर्ल' अवतार अब एक यूएस मैगजीन के कवर पेज पर देखने को मिला है. प्रियंका अमेरिका की फेमस मैगजीन इनस्टाइल के कवर पेज पर बिना ब्लाउज की साड़ी पहने नजर आईं. उनके इस लुक को जहां एक ओर तारीफ मिल रही है, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें संस्कार याद दिलाने लगे हैं.

अमेरिकन फैशन मैगजीन इनस्टाइल के जुलाई कवर पर प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन फैशन डिजाइनर तरुण तहलियानी की सीक्विन साड़ी में पोज किया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फोटो पर कमेंट कर पूछा है कि उन्होंने किस तरह की साड़ी पहनी है, जिसमें न साड़ी दिख रही है और न ब्लाउज.

एक यूजर ने लिखा, ‘ये साड़ी है भी नहीं.’ वहीं एक ने लिखा कि इतनी साड़ियों के बाद प्रियंका ने इस तरह की साड़ी पहनी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका को अपनी साड़ी पर गर्व

‘फैशन ग्लोबल कल्चर का बहुत अहम हिस्सा है. साड़ी भारत के सबसे प्रतिष्ठीत और अहम परिधानों में से एक है. मेरे लिए, खूबसूरती वर्सैलिटी में है. मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मैं साड़ी पहनती हूं.’
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा

प्रियंका ने आगे लिखा कि उन्हें इनस्टाइल मैगजीन के जुलाई कवर पेज पर तरुण तहलियानी की साड़ी पहन कर काफी गर्व हो रहा है.

प्रियंका ने इस फोटोशूट से कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं. एक फोटो में वो सब्यसाची की ग्रीन कलर की रफल्ड साड़ी और बिकिनी ब्लाउज में नजर आ रही हैं. इस साड़ी को अमेरिका पहुंचाने के लिए प्रियंका ने डिजाइनर का शुक्रिया भी किया.

इंटरनेट पर वायरल हुआ प्रियंका का डांस

सीक्विन साड़ी में डांस करते प्रियंका का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद उनके 'दोस्ताना' के 'देसी गर्ल' गाने की याद आ रही है.

‘इंडियन फैशन के साथ मेरी प्रॉब्लम ये है कि वो हमेशा ऐसे चमकीले होते हैं. मैं ऐसी साड़ियां नहीं पहनती. मैंने अपनी मां को अस्पताल में साड़ियां पहनकर जाते हुए देखा है. वो फ्रेंच शिफॉन से बनी खूबसूरत साड़ियां पहनती थीं.’
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने स्टाइल स्टेटेमंट पर कहा

जल्द बॉलीवुड में नजर आएंगी प्रिंयंका

प्रियंका की फिल्मों की बात करें तो उनकी 'द स्काई इज पिंक' इसी साल रिलीज हो सकती है. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में हैं. जायरा फिल्म में प्रियंका की बेटी बनी हैं. फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं. ये 2016 के बाद से प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म है. प्रियंका कॉमेडियन मिंडी कलिंग के साथ भी एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Jun 2019,04:55 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT