Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्या इन लुक्स को अपने Cannes डेब्यू में रीक्रिएट करेंगी प्रियंका?

क्या इन लुक्स को अपने Cannes डेब्यू में रीक्रिएट करेंगी प्रियंका?

प्रियंका AIDS और HIV पर एक फिल्म की स्क्रीनिंग का समर्थन करने के लिए वहां मौजूद होंगी.

सुपर्णा ठोंबरे
सितारे
Updated:
राजकुमारी डायना और प्रियंका चोपड़ा
i
राजकुमारी डायना और प्रियंका चोपड़ा
(फोटो: इंस्टाग्राम) 

advertisement

पिछले कुछ सालों में, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुद को एक फैशन आइकन के तौर पर साबित किया है. दो मेट गाला इवेंट के बाद, प्रियंका अब कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपने रेड कार्पेट की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बल्कि, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिष्ठित कांस लुक्स की तसवीरें शेयर कर प्रियंका कुछ हिंट्स भी दे रहीं हैं.

गुरुवार को प्रियंका ने तीन प्रतिष्ठित महिलाओं - राजकुमारी डायना, इटालियन एक्ट्रेस सोफी लोरेन और ग्रेस केली की तस्वीरें शेयर कीं. प्रियंका का ग्रेस केली का कांस 1955 से लुक और 1987 से प्रिंसेस डायना का शिफॉन ब्लू गाउन लुक शेयर करना हम सभी को हैरान कर रहा है- क्या प्रियंका इनमें से किसी भी आइकॉनिक लुक को फिर से रीक्रिएट करने जा रही हैं? या वो रेड कार्पेट के लिए पूरी तरह से रेट्रो ड्रेस की ओर इशारा कर रहीं हैं?

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस ने 14 मई को न्यूयॉर्क से उड़ान भरी. प्रियंका इस फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग में भी शामिल होंगी.

प्रियंका डॉक्यूमेंट्री '5 बी' को अपना सपोर्ट देने के लिए वहां मौजूद होंगी. कांस में प्रीमियर होने वाली यह फिल्म अमेरिका के उन लोगों के बारे में है, जिन्होंने पहला HIV/AIDS वार्ड यूनिट बनाया था.

14 मई को अमेरिकन पैपराजी ने प्रियंका चोपड़ा को अपने न्यूयॉर्क अपार्टमेंट से सूटकेस लेकर निकलते हुए देखा, जिसने सभी को ये सोचने को मजबूर कर दिया कि आखिर वो कहां जा रही हैं.

डेडलाइन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका 16 मई को कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू करेंगी.

‘कांस में फिल्म ‘5 बी’ का प्रीमियर 16 मई को जूलियन मूर, माइल्स टेलर, प्रियंका चोपड़ा जोनस और अन्य समर्थकों के साथ एक विशेष स्क्रीनिंग के रूप में होगा, जिसमें को-प्रोड्यूसर डैन क्रौस और ओरिजनल वार्ड 5 बी नर्सें और अन्य लोग जो डाक्यूमेंट्री का हिस्सा हैं, वो शामिल होंगे.’

हाल ही में मेट गाला के मशहूर लुक के बाद, हम सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर प्रियंका कांस में किस लुक में नजर आएंगी. ये हम जानते हैं कि उनका लुक कम ‘कैंप’ और ज्यादा ओवर-द-टॉप होगा.

उनकी रेगुलर स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल उनके साथ होंगी और कांस में उनके लुक को स्टाइल करेंगी.

दीपिका पादुकोण भी उस ही दिन, यानी कि 16 मई को लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं.

कंगना रनौत, सोनम कपूर और हुमा कुरैशी भी अगले कुछ दिनों में कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगी.

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली साउथ एशियन बनी. उनके फॉलोअर्स की संख्या 40 मिलियन के पार हो गई है. ‘Isn’t It Romantics’ एक्ट्रेस ने अपने फैंस तो उनके साथ बने रहने के लिए धन्यवाद देते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 16 May 2019,07:06 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT